{"_id":"65fa8a2fd2792eb7f607fb9b","slug":"woman-riding-a-bike-fell-after-being-hit-by-a-tanker-crushed-to-death-and-son-injured-body-sent-for-postmort-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: टैंकर की टक्कर से गिरी बाइक सवार महिला, कुचल कर मौत...बेटा घायल, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: टैंकर की टक्कर से गिरी बाइक सवार महिला, कुचल कर मौत...बेटा घायल, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Wed, 20 Mar 2024 12:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:33 PM IST
सार
Unnao News: हरदोई-उन्नाव मार्ग टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे सड़क पर गिर गए और पीछे आ रहे दूसरे टैंकर ने महिला को कुचल दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उन्नाव जिले में माखी थाना क्षेत्र के हरदोई-उन्नाव मार्ग पर दोस्तीनगर नहर के पास टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला नीचे गिर गई। टैंकर के कुचलने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी शिवकुमार कनौजिया की पत्नी विमला देवी (55) बेटे अनोज के साथ बाइक से हैदराबाद जा रही थी। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर माखी थाना क्षेत्र के दोस्तीनगर नहर के पास पीछे से टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
बाइक सवार मां-बेटे सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे टैंकर ने मां के सिर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। राहगीरों ने टैंकर को रूकवा लिया, लेकिन चालक मौके से भाग निकला। हादसे के बाद सड़क पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन