{"_id":"5d5bf7c08ebc3e8998635428","slug":"woman-reaches-hospital-for-abortion-doctor-needs-two-thousand-rupees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के प्रसव वार्ड में गर्भपात कराने आई महिला से डॉक्टर ने मांगे दो हजार रुपये, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के प्रसव वार्ड में गर्भपात कराने आई महिला से डॉक्टर ने मांगे दो हजार रुपये, हंगामा
Tue, 20 Aug 2019 07:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 20 Aug 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : shutterstock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज जिला अस्पताल के प्रसव वार्ड में मंगलवार को एक महिला गर्भपात कराने के लिए पहुंची। आरोप है कि महिला डॉक्टर व स्टाफ नर्स ने उससे दो हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगा। महिला ने सीएमएस से शिकायत की है। जांच-पड़ताल शुरू हुई तो महिला डॉक्टर व स्टाफ नर्स ने गर्भपात करने से मना कर दिया।
दूसरी महिला डॉक्टर के आने पर गुरुवार को आने के लिए कहा। इसके बाद महिला ने वार्ड से बाहर निकलकर हंगामा काटा। डॉक्टर और स्टाफ ने समझाकर शांत कराया। कन्नौज शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि रुपये मांगे जाने के बाद वह पति के साथ सीएमएस के पास पहुंची। उनसे मामले की शिकायत की।

सीएमएस ने महिला डॉक्टर के पास पहुंचकर मोबाइल पर वार्ता कराने की बात कही। जब वह दोबारा डॉक्टर के पास पहुंचीं और सीएमएस से बात करने के लिए कहा तो डॉक्टर ने गर्भपात करने से इंकार कर दिया। कहा कि वह गर्भपात करने के लिए अधिकृत नहीं हैं। दूसरी प्रशिक्षित महिला डॉक्टर के आने पर गर्भपात किया जाएगा। वह गुरुवार को आएं।
इसके बाद महिला ने वार्ड के बाहर हंगामा काटा। महिला का आरोप था कि वह सुबह आठ बजे से महिला विंग से लेकर प्रसव वार्ड तक चक्कर काट रही हैं। सुविधा शुल्क न दिए जाने से टरकाया जा रहा है। सीएमएस डॉ. यूसी चतुर्वेदी ने कहा कि मंगलवार को सुबह की ड्यूटी पर मौजूद महिला डॉक्टर गर्भपात करने के लिए अधिकृत नहीं हैं।
गर्भपात के लिए रुपये नहीं लिए जाते हैं। मामले की जांच कराई जा रही है। महिला डॉक्टर व स्टाफ नर्स से स्पष्टीकरण मांगा गया है। पीड़ित महिला लिखित में अपनी शिकायत दर्ज कराए। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।