फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman murdered after misdeed, body cut into three pieces, daughter said  I kept pleading them

UP: दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, तीन टुकड़ों में काटा शव, बेटी बोली- मैं करती रही मिन्नतें, पढ़िए पूरा मामला

Thu, 02 Nov 2023 06:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 02 Nov 2023 06:25 AM IST
सार

Banda Crime: गिरवां थाना इंस्पेक्टर संदीप तिवारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति अधिनियम समेत दुष्कर्म और हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

विज्ञापन
Woman murdered after misdeed, body cut into three pieces, daughter said  I kept pleading them
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला की दुष्कर्म के बाद धारदार हथियार से की गई निर्मम हत्या के मामले में मृतका की 20 वर्षीय पुत्री पोस्टमार्टम हाउस में फफक पड़ी। उसने बताया कि मंगलवार को दोपहर दो बजे उसकी मां आरोपी राजकुमार शुक्ला के घर में लगी आटा चक्की में मिट्टी की लिपाई करने के लिए गई थी।

विज्ञापन

उसके पीछे वह भी कुछ ही देर में सवा दो बजे करीब पहुंच गई थी। आटा चक्की का दरवाजा बंद था। वह दरवाजा खुलवाने के लिए दरवाजा खटखटाया तो अंदर से मां की चीखने की आवाज आई। उसने जोर से दरवाजा से भड़भड़ाया तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। उसने बाहर खड़े होकर मिन्नत की, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
विज्ञापन

करीब आधा घंटे बाद राजकुमार शुक्ला के भाई बउवा शुक्ला ने दरवाजा खोला तो, उसके मुंह से शराब की महक आ रही थी। अंदर जाकर देखा, तो राजकुमार शुक्ला उसका भाई बउवा शुक्ला और रामकृष्ण शुक्ला वहां मौजूद थे। उसकी मां के शरीर में कपड़े में नहीं थे। उसका शव तीन टुकड़ों में बंटा पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नग्न अवस्था में था धड़, सिर और हथेली पड़ी थी अलग
सिर अलग, नग्न अवस्था में धड़ और बाएं हाथ की हथेली अलग पड़ी थी। मंजर देख वह फफक पड़ी।  प्रियंका का रोना देख पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद लोग भी गमजदा हो गए। बेटी का कहना था कि दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक गांव में बिजली नहीं आती है। ऐसे में उसकी मां आटा चक्की की साफ्ट में फंसकर मरी है, कैसे संभव है।

दुष्कर्म और हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज
गिरवां थाना इंस्पेक्टर संदीप तिवारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति अधिनियम समेत दुष्कर्म और हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।  दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।

आरोपी पक्ष बोला, हादसा हुआ है
पोस्टमार्टम हाउस में आरोपी पक्ष से राजकुमार शुक्ला ने बताया कि महिला व उसका पति उनका बटाईदार है। वह उनकी चार बीघा जमीन बटाई में लिए है। मंगलवार को सुबह उन्होंने महिला को अपनी आटा चक्की में मिट्टी की लिपाई करने के लिए बुलाया था। सुबह वह लिपाई करके चली गई थी।

अगर दोषी निकले तो, जो सजा दे सकते हो दें
उसके बाद दोपहर में वह लिपाई करने दोबारा आई थी। आटा चक्की के पास उसका तसला रखा था। तसला उठाने में वह आटा चक्की की साफ्ट में फंस जाने से उसकी मौत हो गई। आरोपी पक्ष का कहना है कि वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं। अगर दोषी निकले तो, जो सजा दे सकते हो दें।

आजाद समाज पार्टी ने की निष्पक्ष जांच की मांग
गिरवां थाना क्षेत्र की इस घटना का मामला अनुसूचित जाति से जुड़ा होने के चलते के चलते पोस्टमार्टम हाउस में आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश शर्मा ने कहा कि वह पीड़ित पक्ष के साथ हैं। उन्होंने एसपी अंकुर अग्रवाल से इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

आटा चक्की में धड़ से अलग मिला था शव
बता दें कि थाना क्षेत्र के पतौरा गांव में राजकुमार शुक्ला की आटा चक्की है। मंगलवार की शाम को वहां एससीएसटी परिवार की महिला सुनीता पत्नी सोहन का शव मिला। क्षत विक्षत और रक्तरंजित शव था। शरीर के ऊपरी हिस्से मेंकपड़े नहीं थे। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों का कहना है कि हत्या की गई है।

चक्की में फंस जाने से शव क्षत विक्षत हुआ
वहीं चक्की मालिक ने हादसे में महिला की जान जाने की बात कही है। देर शाम तक मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। नरैनी सीओ नितिन कुमार ने बताया कि महिला गांव की ही एक आटा चक्की में काम कर रही थी। दुर्घटना में उसकी मौत हुई है। चक्की में फंस जाने से ही उसका शव क्षत विक्षत हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed