{"_id":"5df3a58b8ebc3e881b4c28fe","slug":"woman-murder-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की लाश के पास रोती रही तीन माह की बच्ची, कोई रात में कर गया था खुरपी से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की लाश के पास रोती रही तीन माह की बच्ची, कोई रात में कर गया था खुरपी से हत्या
Fri, 13 Dec 2019 08:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 13 Dec 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा जिले के ओरन सि्थत ससुराल में अपनी तीन माह की बच्ची के साथ सो रही विवाहिता की गुरुवार रात किसी ने खुरपी (मिट्टी खोदने का औजार) से पीटकर हत्या कर दी। महिला के सिर पर कई बार वार किए गए। वारदात के बाद मां के रक्तरंजित शव के पास तीन माह की बच्ची सोती रही। सुबह जब उसके रोने की आवाज पड़ोसियों को सुनाई दी तो घटना का पता चला।
विज्ञापन
वारदात के वक्त घर में अन्य कोई नहीं था। ससुर ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक ने भी घटना स्थल का मुआयना किया। बिसंडा थाना क्षेत्र के दुरईमाफी गांव में गुरुवार की रात कुसमी देवी (22) पत्नी जगत कहार अपनी मासूम बच्ची के साथ सो रही थी। पति तीन महीने से मजदूरी के सिलसिले में बाहर है।
विज्ञापन
ससुर महेश पड़ोसी गांव खुरहंड में दुकान किए हुए है और वहीं रहता है। साथ में उसकी पत्नी (मृतका की सास) भी रहती है। शुक्रवार को सुबह देर तक उसके घर के दरवाजे नहीं खुले और तीन माह की बच्ची की रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
बिसंडा थाना प्रभारी ताराचंद्र पटेल फोर्स के साथ पहुंचे और दीवार के सहारे घर के अंदर दाखिल हुए। उन्हाेंने बताया कि कुसमी क ा शव रक्तरजिंत अवस्था में पड़ा हुआ था। नजदीक में ही खुरपी (मिट्टी खोदने का औजार) पड़ा हुआ था। इसी खुरपी से उसके सिर पर वार किया गया। मां के पास ही उसकी बच्ची रो रही थी।
पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा भी शुक्रवार को सुबह घटना स्थल पहुंचे और आस पास के लोगों व परिजनों से जानकारी ली। डाग स्क्वायड भी बुलाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ससुर महेश की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।