फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman locked in room and bitten by snake for dowry in kanpur

UP: बेटी को छीना... पत्नी को कमरे में बंदकर छोड़ दिया सांप, काटने पर शोर मचाती रही वो लेकिन किसी ने भी न सुना

Sun, 21 Sep 2025 01:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 21 Sep 2025 01:44 PM IST
सार

कानपुर में दहेज के लिए महिला को कमरे में बंदकर सांप से डंसवाने का मामला सामने आया है। चमनगंज में हैरान कर देने वाली घटना हुई। पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन
Woman locked in room and bitten by snake for dowry in kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

कानपुर के चमनगंज थाने में महिला ने पति समेत सात पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि कमरे में बंदकर सांप छोड़ दिया। सांप ने उसे काट भी लिया। शोर मचाने पर भी जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो बड़ी बहन को फोनकर बुलाया। वह अस्पताल लेकर गई।
विज्ञापन


चमनगंज निवासी रिजवाना के अनुसार, मार्च 2021 को उन्होंने बहन रेशमा की शादी चमनगंज निवासी अयान उर्फ शाहनवाज खान से की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से पति समेत ससुरालीजन दहेज में पांच लाख रुपये के लिए प्रताड़ित करने लगे। 
विज्ञापन


कई बार गला दबाकर जाने से मारने की कोशिश की। आरोप है कि 18 सितंबर को पति, ससुर उमर व सास शमशाद बेगम ने घर के एक कमरे में अकेले सोने पर दबाव बनाया। इस दौरान पुत्री को छीनकर अपने पास रख लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

19 सितंबर को सुबह पांच बजे बेड पर एक सांप ने काट लिया। घटना के बाद वह काफी शोर मचाती रही लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। बहन को फोन किया तो वह भागकर आई और उर्सला ले गई। कर्नलगंज इंस्पेक्टर विनीत कुमार ने बताया कि पति समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed