फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman jumped in river and died

बीमारी से तंग आकर नर्स मंदाकिनी नदी में कूदी, सुसाइड नोट में पति से बोली बच्चों का ध्यान रखना

Fri, 26 Jul 2019 09:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 26 Jul 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
woman jumped in river and died
रोते-बिलखते मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में प्रमोद वन के पास बीमारी से तंग आकर नर्स ने मंदाकिनी नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में खुदकुशी का कारण लिखकर पति से दोनों बच्चों का ध्यान रखने को कहा। यह भी बताया कि आर्थिक स्थिति अच्छी न होने से वह सही इलाज नहीं करा पा रही है। 
विज्ञापन


मुख्यालय से सटे उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश सीमा के नया गांव थाना क्षेत्र के रामधाम मोहल्ला निवासी मनीषा रावत (30) पत्नी मानिक लाल रावत ने गुरुवार रात करीब दस बजे घर में सुसाइड नोट रखकर चली गई।
विज्ञापन


इस दौरान पति व दो बच्चे सो रहे थे। घर से कुछ दूर आगे जाकर गोयनका घाट के पास मंदाकिनी नदी में कूद कर जान दे दी। सुबह घर से पत्नी को नदारद देख आसपास खोज की। तभी कुछ लोगों ने नदी में शव उतराता देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे कांग्रेस विधायक नीलांशू चतुर्वेदी ने सहयोगियों के साथ नदी से शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त मनीषा के रूप में होने से परिजनों में कोहराम मच गया।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक मृतका जानकी कुंड सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के अस्पताल में नर्स थी। पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उसके दो पुत्र हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed