फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman gangrape in front of husband

पति के सामने महिला से गैंगरेप

Sat, 06 May 2017 05:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 06 May 2017 05:17 PM IST
सार

-लोडर सवार आठ लोगों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म
-पहले दोनों को मारा-पीटा, जेवर और नगदी भी लूटी
-रिपोर्ट दर्ज, आरोपियों की तलाश में दबिश है जारी

विज्ञापन
woman gangrape in front of husband
डेमो

विस्तार

निर्भया कांड में सुप्रीम कोर्ट ने भले ही रेप के दोषियों को सख्त सजा सुनाई हो, लेकिन बदमाशों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा। लोडर सवार दंपति के साथ बदमाशों ने मारपीट कर जेवर और नगदी लूट ली।
विज्ञापन


इसके बाद सुनसान पुलिया पर पति के सामने ही आठ लोगों ने पत्नी के साथ गैंगरेप किया। पति को घायल व महिला को बदहवास हालत में छोड़कर चालक समेत सभी बदमाश भाग निकले। राहगीरों की मदद से पति ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया और देर रात ही रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। सीओ संजय शर्मा का कहना है कि महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। इसके अलावा बदमाशों की तलाश में दबिश भी दी जा रही हैं। मामला यूपी के जालौन ज‌िले का है। 
विज्ञापन


गोहन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार देर शाम 24 वर्षीय पत्नी के साथ जयपुर स्थित ससुराल में आयोजित शादी समारोह से लौट रहा था। औरैया पहुंचकर दोनों एक सफेद रंग के लोडर पर सवार होकर गोहन की ओर चल दिए। रात 10 बजे जब लोडर कुठौंद पहुंचा तो वहां पर सात लोग यात्री बनकर लोडर में सवार हो गए। उन लोगों ने लोडर चालक से सहाव गांव जाने की बात कही। इस पर चालक ने गोहन की ओर दो किलोमीटर चलने के बाद पुलिया के पास लोडर को रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चालक समेत सभी बदमाशों ने पति-पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। बकौल पति बदमाशों ने पत्नी के जेवर, उसकी जेब के रुपये और दोनों मोबाइल छीन लिए। इसके बाद तीन बदमाशों ने उसे वहीं पकड़कर जमीन पर गिरा दिया फिर सभी बदमाशों ने उसकी आंखों के सामने बारी बारी से पत्नी के साथ बलात्कार किया। करीब एक घंटे तक बदमाश सुनसान पुलिया पर नापाक इरादों को अंजाम देते रहे। इसके बाद उसी लोडर से सभी बदमाश भाग निकले। पति के मुताबिक किसी तरह वह मेन रोड पर आया और राहगीरों की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची जालौन कोतवाली पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजकर रेप, लूट और मारपीट का मामला भी दर्ज कर लिया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed