फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman gang raped in car, made her sit on the pretext of giving lift, case registered after one and a half year

UP: कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, लिफ्ट देने के बहाने बैठाया था, डेढ़ साल बाद मुकदमा दर्ज, जानें मामला

Wed, 08 Nov 2023 07:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 08 Nov 2023 07:31 PM IST
सार

Chitrakoot News: कोतवाल अजीत पांडेय ने बताया कि अदालत के आदेश पर दो के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में जांच शुरू की गई है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन
Woman gang raped in car, made her sit on the pretext of giving lift, case registered after one and a half year
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चित्रकूट जिले में पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने ही गांव के दो युवकों पर रास्ते में चार पहिया वाहन में लिफ्ट देकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। डेढ़ साल पुराने मामले में अदालत के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

पुलिस ने जांच शुरू करने की बात कही है। पीड़िता ने बताया कि मामला 28 फरवरी 2022 का है। जब वह अपने मायके गई थी। वहां से लौटते समय कर्वी मुख्यालय में बस का इंतजार कर रही थी। इसी बीच गांव के दो पहचान के युवक राजेंद्र सिंह व भोंडा खान एक चार पहिया वाहन से मिले।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान साथ में गांव चलने के लिए कहा तो वह कार में बैठ गई। आरोप लगाया कि रास्ते में दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सड़क किनारे उसे फेंककर भाग गए। इस मामले की कोतवाली व पहाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंची, तो उसे लौटा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे
इसके बाद उसने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया।  कोतवाल अजीत पांडेय ने बताया कि अदालत के आदेश पर दो के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में जांच शुरू की गई है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed