{"_id":"5aac2dde4f1c1ba3238b58ef","slug":"woman-gang-raped-by-two-man-in-hardoi-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शौच के लिए गई महिला से रातभर किया गैंगरेप, बेहोश हुई तो दरिंदों ने दिखाई और हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौच के लिए गई महिला से रातभर किया गैंगरेप, बेहोश हुई तो दरिंदों ने दिखाई और हैवानियत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 17 Mar 2018 06:42 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
एक महिला रात में शौच के लिए गई थी। यहां उसे कुछ दरिंदों ने बंधक बना लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर हैवानियत की। बेहोश होने पर हैवानों ने महिला के साथ और दरिंदगी दिखाई।
मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का है। मल्लावां खुले में शौच गई एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को महिला का मेडिकल कराया और रिपोर्ट दर्ज की।
महिला के मुताबिक 14 मार्च की रात करीब 11 बजे वह गांव के बाहर खेत में शौच के लिए गई थी। वहां पहले से ही गांव के मुन्नालाल पुत्र खजांची और विजय कुमार पुत्र राम आसरे मौजूद थे।

इन दोनों ने उसको बंधक बना लिया और गन्ने के खेत में ही दरिंदगी की। घटना के बाद महिला को वहीं छोड़कर वे भाग निकले। घर पहुंचकर महिला ने परिवारीजनों को आपबीती सुनाई तो सभी आक्रोशित हो उठे।
अगले दिन देर शाम परिवारीजन महिला को लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अगले दिन देर शाम परिवारीजन महिला को लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।