{"_id":"6907c41b52c83dd85502688f","slug":"woman-found-injured-in-ursula-hospital-patients-clothes-head-injury-kanpur-news-c-362-1-ka11001-134459-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: उर्सला अस्पताल के रोगी वाले कपड़ों में घायल मिली महिला, सिर में चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: उर्सला अस्पताल के रोगी वाले कपड़ों में घायल मिली महिला, सिर में चोट
विज्ञापन
हैलट में भर्ती प्रीति।
- फोटो : संवाद
कानपुर। उर्सला अस्पताल के रोगी वाले कपड़ों में झाड़ियों में पड़ी मिली महिला को शनिवार को हैलट में भर्ती कराया गया। महिला को रविवार शाम होश आया तो उसने अपना नाम पहले सुनीता फिर प्रीति बताया। पूछने पर बताया कि उसे अस्पताल का नाम तो याद नहीं लेकिन वहीं से दो लोग यहां लेकर आए और झाड़ियों में छोड़ दिया। महिला का इलाज न्यूरो सर्जरी विभाग में डॉ. मनीष सिंह की देखरेख में किया जा रहा है।
प्रीति (40) के सिर के एक हिस्से में चोट लगी है जिसकी वजह से उसे अपने बारे में बहुत कुछ याद नहीं है। शनिवार को महिला को प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिंह ने हैलट में भर्ती कराया। रविवार को जब महिला की स्थिति में कुछ सुधार हुआ तो उसने बताया कि 10 दिन पहले वह पैदल कहीं जा रही थी तभी बाइक वाले ने उसे टक्कर मार दी थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो लोग उसे वहां से ले आए और लाकर झाड़ियों में छोड़ दिया।
बताया कि उन लोगों ने कहा कि यहां अस्पताल में पैसे पड़ रहे हैं। तुम्हे फ्री में इलाज वाले अस्पताल में भर्ती करा देंगे। विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि उसके सिर के बायीं ओर के लेफ्ट क्रॉनटल में चोट आई है जिसकी वजह से उसका व्यवहार बदल गया है। बताया कि यहां चोट लगने पर व्यक्ति बातचीत तो करता है लेकिन अपने बारे में ज्यादा नहीं बता पाता है। वहीं उर्सला निदेशक डॉ एचडी अग्रवाल का कहना है कि उनके यहां इस तरह का कोई मामला नहीं आया है।