{"_id":"6a37ec013784ad66cf0bb322","slug":"woman-falls-between-railway-tracks-after-slipping-train-passes-over-her-she-narrowly-survives-2026-06-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जाको राखे साइयां...: पैर फिसलने से रेलवे ट्रैक के बीच में गिरी महिला, ऊपर से निकल गई ट्रेन, बाल-बाल बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाको राखे साइयां...: पैर फिसलने से रेलवे ट्रैक के बीच में गिरी महिला, ऊपर से निकल गई ट्रेन, बाल-बाल बची
Mon, 22 Jun 2026 12:10 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:10 AM IST
सार
Unnao News: ट्रेन के नीचे आने के बाद भी महिला सुरक्षित बच गई। महिला बिना हिले पटरियों के बीच लेटी रही।
विज्ञापन
ट्रेन के नीचे आने के बाद भी महिला सुरक्षित बच गई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर शनिवार रात एक महिला आम्रपाली एक्सप्रेस में चढ़ते समय ट्रैक पर गिर गईं। उन्होंने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए अपनी जान बचाई। 21 बोगी वाली पूरी ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई लेकिन उन्हें मामूली चोटें आईं। रामशिला (50) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की निवासी हैं।
विज्ञापन
वह अपने पति गंगाराम और बेटे सागर के साथ अचलगंज के एक ईंट भट्ठे पर काम करती थीं। भट्ठे पर काम बंद होने के बाद परिवार अपने गांव आम्रपाली लौट रहा था। रविवार रात करीब 12:10 बजे वे उन्नाव स्टेशन पहुंचे। बेटे सागर और पति सामान लेकर ट्रेन में चढ़ गए। रामशिला ट्रेन में चढ़ रही थीं, तभी उनका पैर फिसल गया। वह पटरियों के बीच जा गिरीं। उन्होंने तुरंत शरीर को सिकुड़कर जमीन से चिपका लिया, जिससे वह सुरक्षित बच गईं।
विज्ञापन
ट्रेन गुजरने के बाद आरपीएफ और जीआरपी जवानों ने रामशिला को बाहर निकाला। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें कान के पास हल्की खरोंच आई थी। उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने महिला की सूझबूझ की सराहना की।