{"_id":"6a85cece219d6350760e20d4","slug":"woman-ends-life-by-hanging-amidst-domestic-strife-had-attempted-suicide-five-times-previously-2026-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तोड़ी जीवन की डोर: घरेलू कलह में महिला ने फंदा लगा दी जान, पांच बार पहले कर चुकी खुदकुशी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोड़ी जीवन की डोर: घरेलू कलह में महिला ने फंदा लगा दी जान, पांच बार पहले कर चुकी खुदकुशी का प्रयास
Wed, 19 Aug 2026 09:13 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 19 Aug 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
भारती दिवाकर की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बिधनू थानाक्षेत्र के सपई गांव में मंगलवार देर रात घरेलू कलह में भारती दिवाकर (40) ने छठवीं बार खुदकुशी के प्रयास में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन के अनुसार बीते तीन माह के भीतर महिला तीन बार कुएं में कूदकर और दो बार हाथ की नस काटकर जान देने का प्रयास कर चुकी थीं।
विज्ञापन
महोबा में कबरई छंगा चौराहा निवासी रामपाल के अनुसार परिवार में पत्नी लल्ला, बेटा राकेश, बेटी लीला और भारती थी। उन्होंने भारती की शादी बिधनू के सपई गांव निवासी विनोद से 20 वर्ष पहले की थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे करन और अर्जुन हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दामाद शराब पीकर आए दिन बेटी से विवाद करता था। किसी न किसी बात को लेकर दोनों में क्लेश होती थी, इसी के चलते बेटी ने पूर्व में 2-3 महीनों के भीतर घर के पास कुएं में कूदकर और धारदार चीज से द बार हाथ की नस काटने का प्रयास किया। लेकिन घर के अन्य लोगों ने समय रहते जान बचा ली।
विज्ञापन
Trending Videos
आरोप है कि इसके बाद छठवीं बार में बेटी ने जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बिधनू थानाप्रभारी तेजबहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।