फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman duped in the name of hair cleaning

Kanpur News: बाला साफ करने के नाम पर महिला से टप्पेबाजी

Fri, 14 Nov 2025 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 14 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Woman duped in the name of hair cleaning
राजपुर। सट्टी थाना क्षेत्र के कुंवरपुर में गुरुवार दोपहर को खेत से चारा लेकर लौट रही महिला को बाइक सवार दो युवकों ने बातों में उलझा लिया। पीड़िता का आरोप है कि युवक उसके साथ बाला साफ करने के नाम पर टप्पेबाजी कर भाग निकले हैं। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

कुंवरपुर निवासी श्रीदेवी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि गुरुवार दोपहर को वह खेत पर चारा लेने गई थी। घर लौटने के दौरान सूनसान जगह पर मिले बाइक सवार दो युवकों ने उसको रोक लिया। युवकों ने उसे अपनी बातों में उलझा कर मुफ्त में बाला की सफाई करने की बात कही। युवकों के झांसे में आकर उसने बाला उतारकर उनको दे दिए।
विज्ञापन

सफाई करने के बहाने युवक बाला लेकर भाग गए। इसपर उसने घर जाकर घटना की आपबीती परिजन को बताई। सट्टी थानाध्यक्ष देवनारायण द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ टप्पेबाजी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed