फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman dies of fever in Kakalpur village

ककलापुर गांव में बुखार से महिला की मौत

Sat, 26 Sep 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of fever in Kakalpur village
Woman dies of fever in Kakalpur village - फोटो : PUKHRANYA
संदलपुर(कानपुर देहात)। ककलापुर की एक महिला की तेज बुखार आने के बाद हालत बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए सिकंदरा ले जा रहे थे। तभी रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। महिला तीन दिन से बुखार से पीड़ित थी। उसका झोलाझाप उपचार कर रहा था। गांव में अन्य लोग भी बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

संदलपुर ब्लॉक के ककलापुर निवासी राकेश कुमार ने बताया कि पत्नी सीता देवी (35) को बुधवार से बुखार आ रहा है। संदलपुर का झोलाझाप महिला का इलाज कर रहा था। झोलाझाप ने महिला को टायफायड होने की जानकारी दी। शाम तक उपचार करने के बाद आराम मिलने पर उसे घर भेज दिया। गुरुवार को दोबारा बुखार आ गया। परिजन उसे लेकर संदलपुर पहुंचे। वहां झोलाझाप ने महिला में डेंगू के लक्षण बताए। बाद में दवा देकर उसे घर भेज दिया। शुक्रवार सुबह अचानक महिला की तबीयत दोबारा बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए सिकंदरा ले जा रहे थे। तभी जगन्नाथपुर के पास उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद बेटी ममता देवी, कोमल, बेटा सूरजभान, राजकुमार सहित अन्य का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बाद में परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सीएचसी हवासपुर अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि महिला की बुखार से मौत की जानकारी है। अन्य लोगों के बीमार होने की जानकारी नहीं है। स्वास्थ्य टीम शनिवार को गांव जाएगी। वहां शिविर लगाकर लोगों को दवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एंटी लार्वा का छिड़काव लगातार गांवों में किया जा रहा है। संक्रमण फैलने की जानकारी के बाद गांव में टीम भेजकर बुखार से पीड़ित लोगों की स्लाइड बनाई जा रही है।

-एपी वर्मा, अपर सीएमओ
कबीरनगर में नहीं पहुंची स्वास्थ्य टीम
रसूलाबाद कस्बा के कबीर नगर मोहल्ले में चार लोग बुखार से पीड़ित हैं। उनका उपचार कानपुर के निजी अस्पताल में किया जा रहा है। जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई। इसके बाद भी टीम शिविर के लिए मोहल्ले में नहीं पहुंची। इससे लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत की ओर से दवा का छिड़काव भी नहीं किया गया। मोहल्ले में कई जगह जलभराव होने से मच्छर पनप रहे हैं। अधीक्षक लोकेश शर्मा का कहना है कि सीएमओ कार्यालय में बैठक के कारण टीम नहीं जा पाई। शनिवार को मोहल्ले में शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed