{"_id":"60a6b84a8ebc3ea6fc3fb456","slug":"woman-dies-of-corona-nine-infected-akbarpur-news-knp629512569","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से महिला की मौत, नौ संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से महिला की मौत, नौ संक्रमित
विज्ञापन
कानपुर देहात। कोरोना संक्रमण से जिले में गुरुवार को एक महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं नौ और लोग संक्रमित मिले हैं। जिन्हें होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया गया है। अब तक जिले में 67 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। वहीं 309 मरीजों का उपचार चल रहा है।
जिले में कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है। गुरुवार को ट्रामा सेंटर के एल-टू अस्पताल में भर्ती महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुखरायां निवासी महिला पांच मई को संक्रमित पाई गई थी। इसके बाद उसे उपचार के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला के शव का कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कर दिया गया।
वहीं जिले में निकले नौ संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। सही होने के बाद 36 मरीजों को घर भेज दिया गया। अब जिले में 309 एक्टिव केस रह गए हैं। 137 हॉटस्पॉट एरिया में लगातार सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि कोरोना संक्रमितों से लगातार डॉक्टर बात कर उन्हें उपचार के लिए परामर्श दे रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित का एसडीएम ने जाना हाल
मुंगीसापुर। कस्बा निवासी एक व्यक्ति के घर में फतेहपुर का रहने वाला रिश्तेदार आया था। 18 मई को दिक्कत होने पर उसने जांच कराई। इसमें उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। उसे होम आइसोलेट कर दिया गया था। गुरुवार को एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी चौकी प्रभारी शिवशंकर के साथ उसके घर पहुंचे और पीड़ित का हालचाल जाना। एसडीएम ने कहा कि किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर कंट्रोल रूम से संपर्क करें।
मैथा के लोग टीकाकरण में नहीं दिखा रहे रुचि
शिवली। कोरोना से बचाव के लिए हो रहे वैक्सीनेशन के लिए मैथा क्षेत्र के कम लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सा अधीक्षक सिद्धार्थ पाठक ने बताया कि टीकाकरण केंद्र पर ही पंजीकरण की व्यवस्था है। अगर ऑनलाइन पंजीकरण कराने में दिक्कत हो रही है तो अस्पताल में पंजीकरण कराकर वैक्सीनेशन करा सकते हैं। गुरुवार को पीएचसी मैथा, सीएचसी शिवली, उपकेंद्र बैरी सहित तीन जगहों पर मात्र 18 लोगों ने टीकाकरण कराया।