फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman dies in road accident in hardoi

हरदोई: भतीजी की शादी में आई महिला की मौत, एक रिश्तेदार घायल

Sat, 31 Oct 2020 06:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 31 Oct 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in road accident in hardoi
क्षतिग्रस्त कार व घटना स्थल पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम समसापुर में भतीजी की शादी के लिए खरीदारी करने जा रही बाइक सवार बुआ को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सिर में चोट आने से उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि बाइक सवार रिश्तेदार युवक और दूसरी भतीजी घायल हो गई। समसापुर निवासी साबिर की छोटी पुत्री नगमा की शादी रविवार को है। शनिवार को साबिर की बड़ी पुत्री रुखसाना (32) अपनी बुआ जरीना (60) पत्नी करीम और करीबी रिश्तेदार जाकिर (40) पुत्र बड़े भईया निवासी बरबन कोतवाली लोनार के साथ बाइक से कछौना शादी की खरीदारी करने जा रही थी।
विज्ञापन


हरदोई-लखनऊ मार्ग पर भीरी घाट के निकट पेट्रोल पंप के सामने कार ने बाइक मेें टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोटें आने से जरीना की सांसें थम गईं। जाकिर और रुखसाना घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी कछौना भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि कार चालक फरार है। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


मातम में बदलीं खुशियां
साबिर के घर में बरात आने की तैयारी थी। परिवार के लोग रिश्तेदारों के साथ खुशियां मना रहे थे। इसी दौरान साबिर की बहन की हादसे में मौत की सूचना से मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed