{"_id":"60aaaaa68ebc3eaca16e0aac","slug":"woman-dies-due-to-bus-collision-akbarpur-news-knp630048259","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र में कानपुर-इटावा हाईवे पर महमूदापुर गांव के पास प्राइवेट बस ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जनपद औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के बरुआ गांव निवासी राजीव दीक्षित पत्नी रुचि (35) के साथ मूढ़ादेव गांव में फुफुरे भाई संतोष के बेटे अमित के जनेऊ कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। रविवार शाम वह पत्नी के साथ बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी महमूदापुर गांव के पास पंजाब टूरिस्ट बस ने बाइक मेें पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में रुचि की सड़क में गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हेलमेट लगाए होने से राजीव को मामूली चोट आई। घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर दरोगा उमेश यादव मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वहीं घायल राजीव को अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
दरोगा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। उधर हादसे की जानकारी पर राजीव के घर में कोहराम मच गया। मृतका के बेटे आयुष व कान्हा घर में रोते रहे।