फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman Dies After Husband Attacks Her With Iron Rod in Kanpur Dehat

कानपुर देहात: डेढ़ महीने की शादी... और पति ने छीन ली जिंदगी; लोहे की रॉड से किया हमला, पत्नी की मौत

Sun, 06 Sep 2026 02:48 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 06 Sep 2026 02:48 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: अकबरपुर कस्बे में रविवार सुबह पति ने विवाद के दौरान पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को पुलिस ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Woman Dies After Husband Attacks Her With Iron Rod in Kanpur Dehat
घटनास्थल पर मौजूद परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। डेरापुर थाना क्षेत्र के डूडौली गांव निवासी सपना उर्फ आसमा (29) वर्तमान में अकबरपुर कस्बे में आरटीओ कार्यालय के पास सुभाष शंखवार के मकान में पति गजेंद्र संखवार (30) के साथ रह रही थी। बताया गया कि दोनों ने करीब डेढ़ माह पहले कोर्ट मैरिज की थी।

विज्ञापन

विवाद के दौरान सिर पर किया वार

रविवार सुबह करीब 11 बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों में हाथापाई होने लगी। इसी दौरान गजेंद्र ने सपना के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से सपना लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल सपना को अकबरपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पति हिरासत में

अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि आपसी विवाद में पति ने पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर घायल कर दिया था। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे की वजह और घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed