{"_id":"5c1e4619bdec22570e78ff5c","slug":"woman-committed-suicide-being-troubled-by-yputh-s-molestation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फैलाई एक अफवाह, बदनामी ने महिला का जीना दुश्वार कर दिया, मौत के बाद चर्चे इस बात के भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फैलाई एक अफवाह, बदनामी ने महिला का जीना दुश्वार कर दिया, मौत के बाद चर्चे इस बात के भी
Sat, 22 Dec 2018 07:41 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 22 Dec 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़खानी और गांव में प्रेम प्रसंग की अफवाह से आहत चार बच्चों की मां ने जहर खाकर जान दे दी। पति ने पड़ोसी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, मौत का कारण स्पष्ट न होने से बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। घटना यूपी के कन्नौज जिले की है।
मानीमऊ सदर कोतवाली के नेरा गांव निवासी राधा (34) पत्नी रंजीत नागर ने शुक्रवार रात घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर जहर की शीशी मिली। पति ने पड़ोसी कुलदीप नागर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ग्रामीणों का कहना था कि दोनों को एक साथ रंजीत ने देख लिया था
आरोप है कि कुलदीप अक्सर राधा से छेड़खानी करता था। कई बार उसने ग्रामीणों के बीच राधा से संबंध होने की कहानी गढ़ी। वह अक्सर राधा को परेशान करता था। शुक्रवार रात भी उसके छेड़खानी की थी। इसी से आहत होकर राधा ने जहर खा लिया।
गांव में दोनों के प्रेम प्रसंग की चर्चा है। ग्रामीणों का कहना था कि दोनों को एक साथ रंजीत ने देख लिया था। इसी के चलते राधा ने जहर खा लिया। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने से बिसरा जांच के लिए भेजा जाएगा।