{"_id":"5abfa5e54f1c1bcf618b4bd4","slug":"woman-caught-thieving-buffalo","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात 1 बजे इस शातिर महिला ने किया कुछ ऐसा कि पूरा गांव इकट्ठा हो गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात 1 बजे इस शातिर महिला ने किया कुछ ऐसा कि पूरा गांव इकट्ठा हो गया
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 31 Mar 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
भैंस चोरी में पकड़ी गई महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फतेहपुर जिले में कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुगौली गांव निवासी बुद्धराज सिंह गौतम ने बताया कि महिला घर के बाहर बंधी दो भैंसें शुक्रवार रात करीब एक बजे चुराकर जा रही थी। पड़ोसी प्रधान पति वीपी सिंह की नींद खुल गई।
महिला और पिकअप को पास खड़ा देखकर शोर मचाया। बुद्धराज का परिवार जाग उठा। शोरशराबे पर ग्रामीण इकट्ठा हुए तो पिकअप लेकर चालक भागा। सूचना पर पहुंची पुलिस, महिला को थाने ले गई। आसपास छानबीन में हाईवे पर एक होटल के पास पिकअप मिला, लेकिन चालक फरार हो गया था।
ग्रामीणों ने बताया कि तीन माह में उदयवीर सिंह, जितेंद्र सिंह समेत चार किसानों की सात भैंसें चोरी हो चुकी हैं। पुलिस की पूछताछ में महिला ने खुद को कोरसम गांव निवासी कुसुमकली बताया है। उसके पति की कई साल पहले मौत हो गई थी। थानेदार अरविंद सिंह गौर ने बताया कि बुद्धराज सिंह गौतम की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है।