{"_id":"5bc37ac6bdec22699072b6d5","slug":"woman-burnt-into-fire-in-mahoba","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज होकर महिला ने लगा ली आग, चीखते-चिल्लाते पूरे गांव में दौड़ती रही, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज होकर महिला ने लगा ली आग, चीखते-चिल्लाते पूरे गांव में दौड़ती रही, मौत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में कोतवाली चरखारी के ग्राम कुरौराडांग में शनिवार की रात एक महिला ने किसी बात से नाराज होकर आग लगा ली। आग की लपटें उठने पर महिला चीखते-चिल्लाते हुए घर से बाहर दौड़ पड़ी। आग का गोला बनी महिला को देखकर ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से मेडिकल कालेज झांसी ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
ग्राम कुरौराडांग निवासी जशोदा (35) पत्नी लखनपाल शनिवार की शाम घर पर थी जबकि परिजन अपने-अपने काम पर गए थे। तभी जशोदा ने किसी बात से नाराज होकर अपने शरीर में आग लगा ली। आग की लपटें उठने पर महिला चीखते हुए घर से बाहर दौड़ पड़ी। आग का गोला बन गांव में दौड़ रही महिला को जब ग्रामीणों ने कुएं की ओर भागता देखा तो उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से झुलस चुकी महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की सूचना मायके पक्ष के लोगों को दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि पांच वर्ष पहले जशोदा को उड़ीसा से लाकर शादी रचाई गई थी। कोतवाली प्रभारी रीता सिंह का कहना है कि घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।