{"_id":"654372077766b3e41a0c7ed3","slug":"woman-body-found-hanging-from-a-tree-husband-scolded-her-for-not-cooking-food-on-time-police-engaged-in-inve-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: पेड़ पर लटकता मिला महिला का शव, पति ने समय से खाना न बनाने पर डांटा था, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: पेड़ पर लटकता मिला महिला का शव, पति ने समय से खाना न बनाने पर डांटा था, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 02 Nov 2023 03:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 02 Nov 2023 03:27 PM IST
सार
Fatehpur News: एसआई बाल मुकुंद शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फतेहपुर जिले के हुसैनगंज कोतवाली क्षेत्र में पति से झगड़कर विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना क्षेत्र के मानपुर मजरे कठेरवां के अंकराज लोधी के पुत्र सतवीर ने चार साल पहले गांव के राम खेलावन लोधी की पुत्री प्रियंका (22) से कोर्ट मैरेज की थी।
विज्ञापन
सतवीर पत्नी को लेकर अपने माता-पिता से अलग रहता था। बुधवार को शाम करवाचौथ के दिन पत्नी से सतवीर का विवाद हो गया। गुरुवार को भोर पहर शौच के लिए घर से निकली थी। सुबह जंगल जा रहे ग्रामीणों ने गांव से कुछ दूर अपने खेतों के पास महुआ के पेड़ पर प्रियंका का शव लटकते देखा।
विज्ञापन
सूचना पर परिजन और पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति सतवीर ने बताया कि समय से खाना न बनाने को लेकर डांट दिया था, जिससे विवाद हो गया था। एसआई बाल मुकुंद शुक्ला ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन