फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman bitten by horse in multiple places; condition critical.

Kanpur News: महिला को घोड़े ने कई जगह काटा, हालत गंभीर

Tue, 15 Sep 2026 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Woman bitten by horse in multiple places; condition critical.
कानपुर। शहर में कुत्तों और बंदरों के आतंक के बीच सोमवार रात सनिगवां क्षेत्र में महिला को घोड़े ने कई जगह काट लिया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वह पति को खाना देकर लौट रही थीं। अचानक घोड़े ने उन पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने लाठी-डंडे लेकर घोड़े को खदेड़ा। कांशीराम अस्पताल के डॉक्टर ने महिला को हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सनिगवां के डबल स्टोरी कॉलोनी निवासी अहमद हुसैन घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर चाय की दुकान लगाते है। सोमवार रात में उनकी पत्नी अफसाना बेगम उनको खाना देने गई थीं। वह रात करीब दस बजे खाना देकर लौटने लगीं तभी एक घोड़े ने उन्हें दौड़ा लिया। वह भागने के चक्कर में गिर गईं। इस दौरान घोड़े ने उन्हें कई जगह काट लिया। अहमद के मुताबिक घोड़े ने सुबह भी एक युवक को काट लिया था। वहीं हैलट अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को भर्ती करने से इनकार कर दिया। परिजन काफी देर तक डॉक्टरों से मिन्नतें करते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed