फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman beaten up over colony possession, clothes torn in the tussle

Kanpur News: कालोनी में कब्जे को लेकर महिला को पीटा, खींचतान में कपड़े फटे

Wed, 04 Jun 2025 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten up over colony possession, clothes torn in the tussle
कानपुर। काकादेव थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर में स्थित एक कालोनी पर कब्जा को लेकर महिला को जमकर पीटा। इस दौरान खींचतान में वह निर्वस्त्र हो गई। पीड़िता की शिकायत पर काकादेव पुलिस ने छह नामजद व अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कर कराई है।
विज्ञापन


महिला के अनुसार 19 वर्ष से वह अपने पिता के घर रह रही थीं। पिता की मौत के बाद कालोनी पर कब्जा के इरादे से संजय, उसकी पत्नी खुशी व बेटा वंश दबंग गुड्डू परेशान करने लगे। आरोप है कि उसे व नाबालिग बेटी और बड़ी बहन को घर से निकालकर गृहस्थी का सामान छीन लिया। कई बार थाने व चौकी में शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता के अनुसार एक जून की शाम को वह बेटी के साथ घर पर थीं। उसी समय आरोपी आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध पर कमरे से खींचकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। खींचतान में वह निर्वस्त्र हो गई। पीड़िता की तहरीर पर काकादेव पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed