फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman allegedly sexually assaulted on pretext of marriage, report says

Kanpur News: शादी का झांसा दे युवती का शारीरिक शोषण, रिपोर्ट

Tue, 10 Mar 2026 02:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Woman allegedly sexually assaulted on pretext of marriage, report says
कानपुर। गोविंदनगर कच्ची बस्ती दादानगर निवासी युवती ने सचेंडी थाने में दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि वर्ष 2023 से उनकी मित्रता चकरपुर निवासी राहुल से हुई। राहुल शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने लगा। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। उन्होंने राहुल को इस बात की जानकारी दी तो राहुल ने अपनी मां सरोजनी, पिता प्रेमशंकर, बहन मुस्कान व काजल से मिलवाया। उन लोगों ने शादी का आश्वासन देकर गर्भपात करने की सलाह दी। इस पर राहुल ने उन्हें दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। राहुल से उनकी 27 अप्रैल 2024 को शादी करा दी गई। दोनों को 25 सितंबर 2025 को बेटी हुई। आरोप है कि राहुल के आए दिन कचहरी जाने पर उन्हें कुछ गड़बड़ी का अंदेशा हुआ। दबाव डालने पर राहुल ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके एक बेटा है। विरोध करने पर राहुल और उसके परिजन भड़क गए और मारपीट की। पीड़िता नौ फरवरी को बच्चे को लेकर मायके गई तो राहुल भड़क गया फिर से पीटा। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर राहुल, सरोजनी, प्रेमशंकर, मुस्कान, काजल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed