फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman adamant on giving birth to fourth child in Kanpur countryside, husband thrashed her out, police pleaded

ये कैसी जिद: महिला चौथे बच्चे को जन्म देने पर अड़ी, पति ने पीटकर निकाला बाहर, जानिए क्यों लगाई गुहार

Tue, 18 Apr 2023 09:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 18 Apr 2023 09:15 PM IST
सार

Kanpur Dehat: रूरा थाना क्षेत्र में चौथे बच्चे को जन्म देने की जिद पर अड़ी महिला को पति ने पीटकर घर से निकल दिया। इस पर पीड़ित महिला ने पति पर आरोप लगाए हैं। उसने गर्भ में पल रहे बच्चे की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Woman adamant on giving birth to fourth child in Kanpur countryside, husband thrashed her out, police pleaded
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में चौथे बच्चे को जन्म देने की जिद अड़ी महिला को उसके पति ने पीटकर घर से निकाल दिया। यह आरोप लगाते हुए एक महिला ने थाने में तहरीर देकर गर्भ में पल रहे बच्चे की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के अंबरपुर गांव निवासी रामसखी ने बताया कि उसके तीन बच्चे रोहित (9), शारदा (6) महिमा (4) वर्ष हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली है, लेकिन पति सतीश कुमार चाहता है कि वह बच्चे को जन्म न दे। इसलिए वो गलत हथकंडे अपना रहा है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि पति जबदस्ती उसको गर्भपात की दवा खिलाकर उसके बच्चे को गर्भ में मार देना चाहता है। रामसखी के मुताबिक तीन बच्चों में केवल एक लड़का है, जिसकी एक आंख खराब है। दो लड़कियां हैं। इसलिए वह एक बच्चा और चाहती है, लेकिन पति बच्चे को पैदा होने से पहले मार देना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला बोली- पति शराब का लती,मारना चाहता है बच्चा
इसका विरोध करने पर पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया है। इसके चलते वह अपने मायके भूलनी पुरवा आ गई है। सतीश मजदूरी करता है और शराब का लती है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed