फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   with amrit siddh yog celebrate dhanteras festival

अमृत सिद्ध योग में शुक्रवार को मनेगा धनतेरस

Tue, 25 Oct 2016 11:06 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 25 Oct 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
with amrit siddh yog celebrate dhanteras festival
वैभव-लक्ष्मी का योग इसे अमृत सिद्ध योग बनाता है
धनतेरस इस बार अमृत सिद्ध योग में है। दरअसल, शुक्रवार को वैभव-लक्ष्मी का दिन माना जाता है। इसी दिन धनतेरस भी है। अति शुभ योग में पर्व पर खरीदारी शाम 6:44 से 8:44 बजे के बीच करने से सुख-समृद्धि आएगी। आचार्य अमरेश मिश्रा का कहना है कि शुक्रवार आपने आप में सुख का सूचक है। वहीं, वैभव-लक्ष्मी का योग इसे अमृत सिद्ध योग बनाता है। पंच महायोग में अमृत सिद्ध योग का विशेष महत्व होता है। आचार्य सत्येंद्र अग्निहोत्रीने बताया कि भगवान धनवंतरि की पूजा शुक्रवार रात 9:40 बजे से होगी। हर, बहेड़ा, केसर, आंवला व हल्दी भगवान धनवंतरि को अर्पित करने से रोग और व्याधिदूर होते हैं। यदि चित्र न हो तो स्वास्तिक बनाकर इन पांचों वस्तुओं को अर्पित करें।
विज्ञापन

धनतेरस - 28 अक्तूबर को
नरक चौदस - 29 अक्तूबर को
दीपावली- 30 अक्तूबर को
गोवर्धन पूजा- 31 अक्तूबर को
भाईदूज- एक नवंबर को
दिवाली पूजन में ध्यान दें
-धनतेरस के दिन हल्दी और चावल पीसकर उसके घोल से घर के मुख्य दरवाजे पर ऊं (ओम) बनाने से घर में लक्ष्मी का आगमन बना रहता है
- नरक चतुर्दशी यानी छोटी दीपावली को सुबह अगर हाथी मिल जाए तो उसे गन्ना या मीठा जरूर खिलाएं। इससे अनिष्ठों, जटिल मुसीबतों से मुक्ति मिलती है
- नरक चतुर्दशी की शाम को घर में पश्चिम दिशा में खुले स्थान में या घर के पश्चिम में 14 दीपक पूर्वजों के नाम से जलाएं। इससे पितृ दोषों का नाश होता है तथा पितरों के आशीर्वाद से धन समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है
विज्ञापन

-दिवाली पूजन में 11 कौड़ियों, 21 कमलगट्टा, 25 ग्राम पीली सरसों लक्ष्मी को चढ़ाए। अगले दिन तीनों चीजें लाल या पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें।
- अशोक वृक्ष की जड़ का पूजन करने से घर में धन संपत्ति की वृद्धि होती है
- पानी का नया घड़ा लाकर पानी भरकर रसोई में कपड़े से ढककर रखने से घर में बरक्कत और खुशहाली बनी रहती है
-इमली के पेड़ की छोटी टहनी धन रखने के स्थान पर रखने से दिनों दिन समृद्धि बढ़ेगी
- दिवाली के दिन नया झाड़ू  खरीदरकर लाएं। पूजा से पहले उस स्थान की सफाई कर उसे छुपाकर रख दें। अगले दिन उसका उपयोग करें तो दरिद्रता खत्म होती है
- दिवाली के दिन हनुमान मंदिर में लाल पताका चढ़ाने से घर-परिवार की उन्नति के साथ ख्याति धन संपदा बढ़ती है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed