फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी में हो रही है देरी, ये व्रत करायेगा हर मनोकामना पूरी

Sun, 02 Jul 2017 11:33 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 02 Jul 2017 11:33 AM IST
विज्ञापन
wishes will be full fill by this fast
डेमो पिक

विवाह में विलंब हो तो एक व्रत करके सभी रुकावटों को दूर किया जा सकता है। भगवान विष्णु 4 जुलाई को योग निद्रा में चले जाएंगे। इसके बाद 21 अक्तूबर को जग के पालन हार दोबारा जग की सुध लेंगे। इस बीच मांगलिक कार्य (शादी विवाह आदि) वर्जित होते हैं।

wishes will be full fill by this fast
डेमो पिक

इस दौरान पूरी सृष्टि का संचालन शिव परिवार करता है। जिन लड़कियों के विवाह में विलंब हो रहा है अथवा दांपत्य जीवन सुखमय नहीं है, ऐसी लड़कियां और महिलाएं मंगला गौरी का व्रत करें। भगवती सीता ने राम को प्राप्त करने के लिए मंगला गौरी की पूजा अर्चना की थी। सावन के पहले मंगलवार से यह व्रत प्रारंभ होता है। इस बार सावन 10 जुलाई से प्रारंभ होगा और दिन भी मंगलवार है।

wishes will be full fill by this fast
डेमो पिक

पंडित केए दुबे पद्मेश का कहना है कि भगवती पार्वती ही मंगला गौरी का रूप हैं। इस चातुर्मास में सबसे पहले सावन मास में शिव और पार्वती का पूजन होता है। सोमवार को शिव का व्रत और मंगलवार को पार्वती का व्रत किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
wishes will be full fill by this fast
डेमो पिक

16 सोमवार या 16 मंगलवार व्रत करने से दांपत्य जीवन और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। भादौ मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान कृष्ण का धरती पर प्राकट्य हुआ। शुक्ल पक्ष की अष्टमी को राधाजी का आगमन हुआ। इसके बाद भगवान गणपति अवतरित हुए।

विज्ञापन
wishes will be full fill by this fast
डेमो पिक

इन्हीं चातुर्मास में पड़ने वाले कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को भगवती महालक्ष्मी का प्राकट्य हुआ। इसी दिन चिकित्सा के जन्मदाता धनवंतरि का जन्म हुआ। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को जीवित देवता हनुमानजी का जन्मदिन माना जाता है। इसके बाद अमावस्या के दिन दीपावली का उत्सव मनाया जाता है।  

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed