{"_id":"690a5a80ca8939d50200ec6f","slug":"wires-obstructing-the-construction-of-the-elevated-track-will-be-removed-from-jarib-chowki-crossing-kanpur-news-c-362-1-ka11006-134601-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जरीब चौकी क्रॉसिंग से हटेंगे एलिवेटेड ट्रैक निर्माण में बाधक तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जरीब चौकी क्रॉसिंग से हटेंगे एलिवेटेड ट्रैक निर्माण में बाधक तार
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
कानपुर। अनवरगंज से मंधना तक एलिवेटेड रेलवे ट्रैक निर्माण कार्य में बाधक बने बिजली के तार हटाने का कार्य जल्द शुरू होगा। जरीबचौकी क्रॉसिंग के आसपास आने वाले अंडरग्राउंड व ऊपर से जा रहे बिजली के तार हटवाने के लिए केस्को ने ई-टेंडर जारी किए हैं। टेंडर भरने की अंतिम तिथि 10 नवंबर को दोपहर एक बजे तक है।
15.51 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड ट्रैक अनवरगंज के पास एक नंबर क्रॉसिंग (तेजाब मिल) से करीब 150 मीटर आगे से उठेगा। जरीब चौकी, गुमटी नंबर-5, रावतपुर, कल्याणपुर होते हुए यह मंधना क्रॉसिंग से पहले नीचे उतरेगा। यह ट्रैक अधिकतम 18 फीट की ऊंचाई पर बनेगा। इसके निर्माण के लिए हाल ही में वन विभाग ने 298 पेड़ काटने की एनओसी दी थी। इससे मेडिकल कॉलेज ओवरब्रिज भी समाप्त हो जाएगा। अब केस्को ने जरीबचौकी क्रॉसिंग पर उसके अंडरग्राउंड और ऊपर से गुजरे बिजली के तारों को शिफ्ट करने के लिए अधीक्षण अभियंता प्रोजेक्ट, आरपीएच, केस्को ने ई-टेंडर जारी किया है।
केस्को के जनसंपर्क अधिकारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि एलिवेटेड ट्रैक निर्माण में बाधक बिजली के तारों को शिफ्ट किया जाएगा।
16 क्रॉसिंग होंगी खत्म
इस एलिवेटेड रेलवे ट्रैक निर्माण से जीटी रोड पर बनीं 16 क्रॉसिंग खत्म हो जाएंगी। करीब 50 लाख शहरवासियों को ट्रेन आने के दौरान क्रॉसिंग बंद होने से लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। इसके निर्माण में करीब 1100 करोड़ की लागत आएगी।