फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Wire of high-tension line falls in farm, teenager dies in fatehpur

फतेहपुर: खेत में गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, किशोरी की मौत, हंगामा

Sat, 30 May 2020 12:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 30 May 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
Wire of high-tension line falls in farm, teenager dies in fatehpur
किशोरी की फाइल फोटो, ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले में खेत में काम कर रही किशोरी पर शनिवार सुबह हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। तार में करंट होने से उसकी मौत हो गई। गुस्साए परिजनों व लोगों ने जेई के खिलाफ गुस्सा निकाला और सड़क जाम करने की कोशिश की। बाद में लोगों के समझाने पर प्रदर्शन बंद किया। मामला सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के चंदू बाबा की अड़ार हार के पास खेत का है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ही बढ़ईयापर मजरे कोडारवर गांव निवासी किसान ननका की बेटी नीता (14) खेत पर काम करने के गई थी। पिता पास के सबमर्सिबल के पास थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजरा बिजली का तार  टूटकर नीता के ऊपर गिर गया। इससे वह झुलस गई और मौत हो गई। काफी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची डायल 112 ने थाने को अवगत कराया। इसके बाद थाने की पुलिस, खागा उपजिलाधिकारी रामशंकर तिवारी व सीओ अंशुमान मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। प्रशासन की ही मौजूदगी में जमीन पर पड़े तार से ही एक महिला को और करंट लग गया। नाराज लोगों ने सड़क जाम करने की कोशिश की लेकिन लोगों के समझाने पर शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जेई सत्य नारायण पर आरोप लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की घोर लापरवाही से यह हादसा हुआ है। एक खंभे से दूसरे खंभे की बीच आधा तार अर्थिंग (लोहा) की व आधे में लगभग 10 जोड़ थे। कहा कि अफोई गांव से लेकर प्रेमनगर तक तारों का यही हाल है। थाना प्रभारी एके मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


एक और महिला को लगा करंट, भर्ती
इसी भीड़ में मौजूद करन पटेल की पत्नी फूलकली का पैर टूटे तार पर पड़ गया। वह छिटक कर दूर जा गिरी। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। बाद में पता चला कि तार में हादसे के बाद बिजली प्रवाहित नहीं हो रही थी बल्कि फूलकली को हवाई करंट लगा। फूलकली का सीएचसी हथगाम में इलाज हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed