{"_id":"6af8a33358aa8aa615060144","slug":"nirjala-waterless-fast-begins-with-kharna-worship-the-first-arghya-offering-will-be-made-to-the-setting-sun-today-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-166355-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: खरना पूजन संग निर्जला व्रत शुरू, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगे पहला अर्घ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: खरना पूजन संग निर्जला व्रत शुरू, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगे पहला अर्घ्य
विज्ञापन
फोटो-32-फतेहपुर:-अमर जेई वार्ड में प्रसाद बनाने की तैयारी करतीं महिलाएं व परिवार के अन्य लोग। स
फतेहपुर। छठ पर्व के दूसरे दिन शनिवार को खरना पूजन श्रद्धा और पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। व्रती महिलाओं ने मिट्टी के नए चूल्हे पर आम की लकड़ी जलाकर गुड़ और चावल की खीर तैयार की तथा छठी मैया को भोग लगाया।
खरना पूजन के साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। घरों में छठी मैया के गीत गूंजते रहे और पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। शहर के अमर जेई मोहल्ला, जहानाबाद रोड, हरिहरगंज और धाता कस्बे में महिलाओं ने विधि-विधान से खरना पूजन किया।
अमर जेई मोहल्ला निवासी नेहा शर्मा, रेखा मिश्रा, मधुमाला, अनीता देवी, सुनीता, किरण देवी, सावित्री देवी और सविता देवी ने बताया कि छठ पर्व पर सूर्यदेव की उपासना का विशेष महत्व है। मान्यता है कि छठी मैया की आराधना से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। रविवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला और सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य अर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
घाटों पर सफाई के साथ सजावट
पहले अर्घ्य की तैयारियों के तहत ओम घाट, राधाकृष्ण मंदिर और अंदौली पुलिया स्थित घाटों पर सफाई अभियान चलाया गया। नगर पंचायत कर्मियों और श्रद्धालुओं ने मिलकर घाटों की साफ-सफाई की। इसके बाद केले के पत्तों और दीपों से घाटों को सजाया गया।
पवित्रता और परंपरा के साथ तैयार किया खरना का प्रसाद
नेहा शर्मा ने बताया कि खरना का प्रसाद तैयार करने से पहले स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण किए जाते हैं। इसके बाद मिट्टी के नए चूल्हे पर आम की लकड़ी जलाकर दूध, गुड़ और चावल से खीर बनाई जाती है। साथ में रोटी और केला भी प्रसाद के रूप में रखा जाता है। छठी मैया को भोग लगाने के बाद व्रती महिलाएं प्रसाद ग्रहण करती हैं। खरना के दौरान घर की साफ-सफाई और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है।