फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Winds coming from the Bay of Bengal are increasing the minimum temperature

Kanpur News: बंगाल की खाड़ियों से आ रहीं हवाएं बढ़ा रहीं न्यूनतम तापमान

Tue, 21 May 2024 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Winds coming from the Bay of Bengal are increasing the minimum temperature
इटावा। बंगाल की खाड़ियों से आ रहीं नम हवाएं न्यूनतम तापमान बढ़ने का कारण बन रही है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, नम हवाओं से आसमान पर बादल बन रहे हैं। इसकी वजह से तपिश पूरी तरह से समाप्त नहीं हो पा रही है। इसलिए न्यूनतम तापमान बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

तपिश बनी रहने से 42 डिग्री तापमान में भी लोगों को 47 डिग्री वाली गर्मी का अहसास हो रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान में जरूर दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई और यह 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ने के साथ 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लगातार न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की वजह मौसम वैज्ञानिक बंगाल की खाड़ियों से आ रहीं नम हवाओं को बता रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन पांडे ने बताया कि न्यूनतम तापमान और बढ़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान अधिक होने की वजह से अधिकतम तापमान भले ही 42 डिग्री रहे, लेकिन लोगों को अहसास 47 डिग्री की तरह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





पसीना नहीं सोखने से किडनी फेल और हीट स्ट्रोक का रहता खतरा
डॉ. एसएन पांडे के अनुसार, नम हवाएं चलने की वजह से इस मौसम में लोगों के पसीना या तो आ नहीं रह और यदि आ रहा है तो शरीर सोख नहीं पा रहा है। ऐसे में आद्रता बढ़ जाती है। इसकी वजह से बच्चों और बुजुर्गों में विशेष रूप से किडनी फेल होने और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सभी को संभलकर रहने की जरूरत है।




मंगलवार को अधिकतम तापमान 46 तो न्यूनतम 32 तक जा सकता
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन पांडे ने बताया कि अभी मई में तो गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अगले मंगलवार तक अधिकतम तापमान 46 और न्यूनतम तापमान 32 तक पहुंचने की आशंका है। ऐसे में दिन और रात दोनों ही तपेंगे। लोगों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed