फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Will Secure Money Transfer System

मनी ट्रांसफर सिस्टम को सिक्योर करेंगे

Mon, 29 Aug 2016 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Mon, 29 Aug 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
Will Secure Money Transfer System
डेमो प‌िक्‍स
 हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) लांच किया है। यह ऐसा सिस्टम है जिसने इंटरनेट बैंकिंग को आसान कर दिया है। मसलन अब मनी ट्रांसफर करने के लिए एफसीआई कोड जैसे अन्य झंझटों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बस जरूरत होगी तो एक वर्चुअल प्राइवेट एड्रेस (वीपीए) की। इस एड्रेस के जरिए कुछ सेकेंड में ही एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंट में आसानी से पैसा ट्रांसफर हो जाएगा। मनी ट्रांसफर के इस यूपीआई सिस्टम की सिक्योरिटी का जिम्मा हैकिंग की दुनिया में बड़ी शोहरत कमाने वाले साकेत मोदी और उनकी टीम को दिया गया है। रविवार को उन्होंने यह बातें आइआइटी में पत्रकारों से बातचीत में बताई।
विज्ञापन


खुद बना सकते हैं वीपीए
वीपीए यानी वर्चुअल प्राइवेट एड्रेस आप खुद ही बना सकते हैं। इसे यूपीआई की वेबसाइट पर जाकर क्रिएट करनी होगी। साकेत मोदी ने इस नए सिस्टम को देश के लिए बड़ी कामयाबी बताई। कहा कि दुनिया हमारी तरफ देख रही है। हम तेजी से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


डिजिटल के साथ चोरी भी बढ़ेगी
साकेत ने कहा कि दुनिया डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ रहा है। इसलिए उसके साथ -साथ आनलाइन क्राइम भी बढ़ेगा। यह सबकुछ होता है हैकिंग के जरिए। इसलिए मौजूदा दौर में एथिकल हैकिंग की डिमांड काफी बढ़ गई है। उन्होंने लोगों से आनलाइन चोरी के लिए सतर्क  रहने की सलाह भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खूब हुईं सामाजिक बातें
तीन दिनों तक चले ई-समिट का आखिरी दिन पूरी तरह से एंटरप्रन्योरशिप पर रहा। समापन समारोह में की-नोट साकेत मोदी और ईए स्पोर्ट्स इंडिया के डायरेक्टर सचिन नायक ने पढ़ा। दोनों ने आईआईटीयंस को अपने कदम एंटरप्रन्योरशिप और स्टार्ट अप की तरफ बढ़ाने के लिए मशवरा दिया। कहा कि आप नौकरी देने वाले बनो, पाने वालों की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed