फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Will develop a tool to protect automatic vehicles from cyber attacks, IIT has signed an agreement with ARAI

Kanpur: ऑटोमैटिक वाहनों को साइबर हमलों से बचाने का टूल करेंगे विकसित, आईआईटी ने एआरएआई के साथ किया समझौता

Tue, 09 Sep 2025 09:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 09 Sep 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
Will develop a tool to protect automatic vehicles from cyber attacks, IIT has signed an agreement with ARAI
आईआईटी का एआरएआई के साथ हुआ समझौता - फोटो : अमर उजाला

आईआईटी कानपुर के अपग्रेडेड सी3आई हब ने ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआई) के साथ समझौता किया है। इसका उद्देश्य ऑटोमोटिव साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन

सी3आई हब में आयोजित कार्यक्रम में एआरएआई के निदेशक डॉ. रेजी मथाई, आईआईटी के डीन आरएंडडी प्रो. तरुण गुप्ता और सी3आई हब की सीईओ डॉ. तनीमा हाजरा ने निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल की उपस्थिति में हस्ताक्षर किया।
विज्ञापन


प्रो. मणींद्र ने कहा कि इस समझौते के बाद डिजिटल और ऑटोमैटिक हो रहे वाहनों पर बढ़ रहे साइबर हमलों से सुरक्षित रखने के लिए वैज्ञानिक रिसर्च कर नए-नए टूल व तकनीक विकसित करेंगे। दोनों संस्थान के वैज्ञानिक संयुक्त रूप से समाधान विकसित करने और ऑटोमोटिव सुरक्षा अनुसंधान में क्षमता निर्माण का प्रयास करेंगे। इस मौके पर एआरएआई की वरिष्ठ उप निदेशख उज्ज्वला कार्ले, डिप्टी जनरल मैनेजर रविंद्र शाह, विभु वैभव अवस्थी व सी3आई हब के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रो. सौमित्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed