फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Will again fail the test of Studenton

फेल स्टूडेंटों की दुबारा होगी परीक्षा

Thu, 11 Feb 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Thu, 11 Feb 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Will again fail the test of Studenton

दो साल पहले यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में फेल हुए सरस्वती इंटर कॉलेज, चकरपुर के 30 छात्र-छात्राओं की परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। ये स्टूडेंट इसी 18 फरवरी से शुरू होने वाली सत्र 2015-16 की बोर्ड परीक्षा में शामिल किए जाएंगे। 

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने यूपी बोर्ड को परीक्षा कराने के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि यूपी बोर्ड में ऐसा पहली बार हो रहा है जब फेल स्टूडेंटों को दोबारा परीक्षा देने का मौका मिला है। डीआईओएस मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि स्टूडेंटों को नया रोल नंबर एलॉट नहीं होगा। सभी अपने पुराने रोल नंबर से ही परीक्षा देंगे। परीक्षा सेंटर जीआईसी चुन्नीगंज होगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्ष 2013-14 में सरस्वती इंटर कालेज में हाईस्कूल के 30 स्टूडेंटों का बोर्ड परीक्षा सेंटर कलां का पुरवा स्थित विजय लक्ष्मी राज बहादुर सिंह चंदेल कालेज में गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी ने परीक्षाएं दीं पर रिजल्ट में सभी फेल हो गए। इस पर सरस्वती कालेज के  प्रिंसिपल और स्टूडेंटों के अभिभावकों ने परीक्षा केंद्र में कापियों से छेड़छाड़ की शिकायत बोर्ड में की। साथ ही हाईकोर्ट भी चले गए।


मामले की जांच होने पर हाईकोर्ट ने विजय लक्ष्मी कालेज को डिबार घोषित कर दिया। इसके साथ यूपी बोर्ड को निर्देशित किया कि परीक्षार्थियों को पास होने का पूरा मौका दिया जाए। मामले में बीती 5 फरवरी को दोबारा परीक्षा कराने के निर्देश भी हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed