फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wife turns back after getting government job school manager says she is asking for Rs 1 crore to live with him

Kanpur: सरकारी नौकरी मिलने पर पलटी पत्नी, स्कूल मैनेजर बोला- संग रहने के लिए मांग रही एक करोड़, पढ़ें मामला

Wed, 15 Jan 2025 10:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 15 Jan 2025 10:36 AM IST
सार

Kanpur News: स्कूल मैनेजर ने आरोप लगाया कि 12 दिसंबर को जब वह स्कूल में थे। तब पत्नी,सास-ससुर,साला आए और उन्हें कमरे में बंद कर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
Wife turns back after getting government job school manager says she is asking for Rs 1 crore to live with him
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में हंसपुरम नौबस्ता निवासी स्कूल मैनेजर बजरंग भदौरिया ने पत्नी लक्षिता और उसके मायके वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाए हैं। कहा कि पत्नी की सरकारी नौकरी लगने के बाद से मायके वाले उसे अपने साथ ले गए। अब वापस भेजने के एवज में एक करोड़ रुपये मांग रहे हैं।

विज्ञापन

न देने पर मारपीट कर संबंध खत्म कराने और फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बजरंग के मुताबिक साहिबाबाद निवासी लक्षिता से 2023 में शादी हुई थी। कुछ माह बाद पत्नी की दिल्ली में सरकारी शिक्षिका के पद पर नौकरी लग गई।

विज्ञापन

पत्नी कहती है- तुम्हारा मेरे ऊपर कोई अधिकार नहीं
इसके बाद ससुर राम माधव सिंह परमार, सास संतोष सिंह, साला अनिल उन्हें अपने साथ ले गए तब से वापस भी नहीं भेज रहे। स्कूल मैनेजर के मुताबिक पत्नी से साथ रहने को कहा, तो वह कहती है तुम्हारा मेरे ऊपर कोई अधिकार नहीं है। मैनेजर ने आरोप लगाया कि 12 दिसंबर को जब वह स्कूल में थे।

विज्ञापन

Wife turns back after getting government job school manager says she is asking for Rs 1 crore to live with him
सांकेतिक - फोटो : amar ujala

रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
तब पत्नी,सास-ससुर,साला आए और उन्हें कमरे में बंद कर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नौबस्ता थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed