फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wife Ran Away With Uncle in law in Etawah UP husband Report has been filed kidnapping And Big Announcement

UP: चचिया ससुर के साथ भागी दो बच्चों की मां... परेशान पति ने किया ये बड़ा एलान; पीड़ित ने खुद बताई पूरी कहानी

Tue, 20 May 2025 12:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 20 May 2025 12:26 PM IST
सार

इटावा में चचिया ससुर पर बहू के अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी चचिया ससुर और दो बच्चों की मां की तलाश जारी है। एसएसपी के आदेश पर गुमशुदगी की रिपोर्ट अपहरण में तरमीम की गई है।

विज्ञापन
Wife Ran Away With Uncle in law in Etawah UP husband Report has been filed kidnapping And Big Announcement
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के इटावा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इटावा जिले में एक शख्स की पत्नी अपने चाचा ससुर के साथ फरार हो गई है। महिला अपने साथ दो बेटियों को भी लेकर गई है। पीड़ित पति ने पत्नी और बच्चों को ढूंढने वाले को 20 हजार रुपये का इनाम देने का एलान किया है। 
विज्ञापन


उधर, एसएसपी के निर्देश पर ऊसराहार थाना पुलिस ने रविवार रात चचिया ससुर पर दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट को अपहरण में तरमीम (तब्दील) किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी को खोजने के लिए सर्विलांस की मदद ली है। ताखा क्षेत्र में चचिया सुसर डेढ़ माह पहले बहू लेकर चला गया था। 
विज्ञापन


ऊसराहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पति ने शनिवार को एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव को प्रार्थना पत्र देकर पत्नी की खोज कर आरोपी चचिया सुसर को पकड़ने की गुहार लगाई थी। एसएसपी ने आरोपी चचिया ससुर पर दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट को अपहरण में तरमीम करने के आदेश थानाध्यक्ष को दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष बलराम मिश्रा ने आरोपी चचिया सुसर पर बहू पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी खोज तेज कर दी है। बता दें कि तीन अप्रैल को आरोपी चचिया ससुर नंदराम तीन बच्चों की मां को लेकर चलाया गया था। 
 

इस मामले में पीड़ित पति की तहरीर पर तत्कालीन थानाध्यक्ष मंसूर अहमद ने चचिया ससुर के खिलाफ गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। डेढ़ माह का समय बीत जाने के बाद आरोपी चचिया ससुर नंदराम क कोई सुराग नहीं लगा।
 

पति को अभी भी पत्नी के घर लौटने की उम्मीद
उधर, पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी घर वापस आ जाए तो वह उसे अभी भी घर पर रख लेगा। वहीं पुलिस ने भी पत्नी को खोजने के लिए दो टीमों को लगाया है। ऊसराहार थाना इलाके के एक गांव से डेढ़ माह पहले अपने चचिया ससुर नंदराम (45) के साथ 28 वर्षीय बहू गायब हो गई।

 

पत्नी को भगाकर ले जाने का आरोप
पति अपनी खुद की कार चलाता है तीन अप्रैल को वह जब कानपुर गया था तो उसी दौरान उसकी पत्नी अपनी आठ साल और दो साल की बेटी के साथ गायब हो गई। पति ने उस समय अपने पारिवारिक चाचा पर ही पत्नी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया था। उसने थाने में तीन अप्रैल को थानाध्यक्ष मंसूर अहमद को नामजद तहरीर भी दी थी लेकिन थानाध्यक्ष ने पीड़ित पति से तहरीर बदलवा कर पूरे मामले में गुमशुदगी दर्ज कर दी थी।
 

14 मई को एसएसपी से की शिकायत
तब से अब तक डेढ़ माह बीत गया है, लेकिन पीड़ित पति को पत्नी का कोई सुराग नहीं मिला है, पीड़ित पति ने पूरे मामले को लेकर 14 मई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश श्रीवास्तव से भी शिकायत की। ऊसराहार थाने में अब थानाध्यक्ष भी बदल गए हैं नए थानाध्यक्ष बलराम मिश्रा ने पीड़ित को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

थानाध्यक्ष ने पूरे मामले को लेकर पुलिस की टीमों को लगाया है, वहीं पीड़ित पति का कहना है कि बीते डेढ़ माह में उसे जिस जगह भी पत्नी के होने की सूचना मिली, वह उन सभी स्थानों पर गया, लेकिन खाली हाथ रहा। पत्नी को खोजने में वह अब तक करीब दो लाख रुपये खर्च कर चुका है। 

 

पीड़ित पति अब भी पत्नी को साथ रखने के लिए तैयार
पीड़ित पति का कहना है कि उसे सबसे ज्यादा चिंता अपनी दो बेटियों की है, पता नहीं वो किस हाल में होंगी। यदि उसकी पत्नी अभी भी घर वापस लौट आए तो वह उसे खुशी-खुशी घर रखने के लिए तैयार है, पत्नी के लौटने से उसकी बेटियों का भविष्य बन जाएगा। 

 

पुलिस की दो टीम तलाश में लगी
उसने पत्नी का पता बताने वाले को बीस हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बलराम मिश्रा ने बताया पूरा मामला उनके थाने में चार्ज लेने से पहले का था, इसलिए जानकारी में नहीं आया था। अब वह पीड़ित की हर संभव मदद में जुटे हैं। कुछ नंबरों को सर्विलांस पर लगाया जा रहा है पुलिस की दो टीम भी खोजबीन में लगीं हैं।

यह भी पढ़ें: Jyoti Malhotra: 'पता नहीं कब तक रहेंगी सरहदों की दूरियां...', ज्योति की डायरी में पाकिस्तान पर बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed