फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wife Meenakshi's big statement in Manish Gupta murder case

मनीष गुप्ता हत्याकांड: मीनाक्षी बोलीं- इंस्पेक्टर के मकान पर बुलडोजर चलना, मतलब कानून का राज, कहा- अब मिली संतुष्टि

Sun, 03 Apr 2022 10:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 03 Apr 2022 10:46 PM IST
सार

मनीष की पत्नी मीनाक्षी ने कहा कि पूरे केस में अब तक की कार्रवाई से वह संतुष्ट हैं, जो भी मांग उन्होंने सीएम से की थी, वह पूरी की गई। मीनाक्षी बोलीं कि मकान तोड़ने से उनको सीधे तौर पर इंसाफ नहीं मिलने जा रहा है, लेकिन अपराधियों पर ये एक तरह की बड़ी चोट है।

विज्ञापन
Wife Meenakshi's big statement in Manish Gupta murder case
मनीष गुप्ता हत्याकांड: मृतक की पत्नी मीनाक्षी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनीष गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर जेएन सिंह के मकान पर बुलडोजर चलने से मीनाक्षी गुप्ता ने थोड़ी संतुष्टि जाहिर की है। मीनाक्षी ने कहा, खाकीधारी के मकान पर बुलडोजर चलने का मतलब है कि कानून का राज है। मुख्यमंत्री ने साबित कर दिया कि अपराधी कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसके साथ आम अपराधी जैसा ही सुलूक किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी बोलीं कि असल न्याय तभी मिलेगा, जब सभी आरोपियों को कड़ी सजा होगी। बर्रा निवासी मनीष गुप्ता 27 सितंबर 2021 को गोरखपुर स्थित एक होटल में ठहरे थे। पुलिस ने आधी रात को दबिश देकर वसूली के फेर में मनीष की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर जेएन सिंह समेत छह पुलिसकर्मी जेल में बंद हैं। दिल्ली की सीबीआई कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है। इस बीच रविवार को लखनऊ स्थित जेएन सिंह के मकान पर बुलडोजर चला। जांच में अवैध रूप से मकान के निर्माण की पुष्टि के बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष की पत्नी मीनाक्षी ने कहा कि पूरे केस में अब तक की कार्रवाई से वह संतुष्ट हैं, जो भी मांग उन्होंने सीएम से की थी, वह पूरी की गई। मीनाक्षी बोलीं कि मकान तोड़ने से उनको सीधे तौर पर इंसाफ नहीं मिलने जा रहा है, लेकिन अपराधियों पर ये एक तरह की बड़ी चोट है। जब कोर्ट आरोपियों को सख्त सजा सुनाएगी, तभी दिल को ठंडक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed