फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Wife accuses husband of misdeed with daughter

पत्नी ने लेखपाल पति पर लगाया बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप, बोली दोस्त भी करते थे हैवानियत

Mon, 13 Jan 2020 05:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 13 Jan 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
Wife accuses husband of misdeed with daughter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
फर्रुखाबाद का एक चर्चित लेखपाल कई साल से अपनी पुत्री से दुष्कर्म कर रहा था। हद तो तब हुई जब उसने अपने दोस्तों से भी पुत्री का शारीरिक शोषण कराया। मामला फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र का है। पत्नी ने लेखपाल पति व उसके दोस्तों के खिलाफ नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इसमें पुत्री को राजस्थान स्थित आवासीय विद्यालय से बुलाकर घुमाने के बहाने भिन्न-भिन्न जगह ले जाकर दुष्कर्म करने और लखनऊ व दुधवा नेशनल पार्क के होटलों में दोस्तों से दुष्कर्म कराने का आरोप लगाया है। फतेहगढ़ कोतवाली की चौकी कर्नलगंज क्षेत्र के मोहल्ला निवासी लेखपाल का विवाह वर्ष 2002 में एक शिक्षिका से हुआ था। इसके बाद पुत्री हुई। दंपति में विवाद होने लगा।
विज्ञापन

एक बार ससुर पंचायत करने आए तो लेखपाल ने उन पर फायर कर दिया था। जानलेवा हमले के मुकदमे में लेखपाल जेल गया था। जेल से छूटाने के बाद लेखपाल ने पत्नी व ससुर से समझौता कर लिया। पत्नी अपनी पुत्री के साथ अलग रहने लगी। उसने पुत्री का दाखिला राजस्थान के एक आवासीय विद्यालय में करवा दिया था। इस समय पुत्री की आयु 16 साल है।

वह कक्षा 11 का छात्रा है। रविवार को शिक्षिका अपने भाई के साथ किशोरी को फतेहगढ़ कोतवाली लेकर आई। मां ने लेखपाल पति  व उसके दोस्तों के खिलाफ नाबालिग पुत्री से कई बार सामूहिक दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि पति कई साल से अपनी पुत्री से दुष्कर्म  कर रहा था। इसकी जानकारी तब हुई जब पुत्री राजस्थान के आवासीय विद्यालय में पढ़ने चली गई।

 

पुत्री को विद्यालय से पति कई बार अपने साथ बुलाकर अलग-अलग स्थानों पर ले गया और दुष्कर्म किया। कई बार होटलों में ले गया और अपने दोस्तों से भी पुत्री का दुष्कर्म कराया। जब पुत्री बाहर जाने का विरोध करती तो वह उसे और पुत्री को मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता था। डर के कारण कई बार पुत्री ने सभी बातें नहीं बताई।

बार-बार पति के धमकी देने पर पुत्री से पूछा तो उसने बताया कि कि पापा उसके साथ गलत काम करते है और कुछ गोलियां भी खिलाते है। पापा कई बार दुधवा नेशनल पार्क व लखनऊ के होटलों में उसे अपने दोस्तों के पास ले गए। वहां पिता के दोस्तों ने भी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। कोतवाल जसबंत सिंह ने बताया कि किशोरी से दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले लेखपाल पिता पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। नाबालिग का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी लेखपाल व उसके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

 
विज्ञापन

कई नामीगिरामी लोगों के नाम भी जुड़े है कांड से 
लेखपाल अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म तो करता ही था और दोस्तों से भी करवाता था। जांच कर रहे दरोगा तेज बहादुर सिंह ने बताया कि लेखपाल के कई दोस्त रसूख वाले हैं। लखनऊ, राजस्थान, दुधवा नेशनल पार्क के होटलों में लगे सीसीटीवी कैमरे यह राज उजागर करेंगं। लेखपाल अब अपनी पुत्री को फायदे के लिए इस्तेमाल भी कर रहा था।

बर्खास्त होने के बाद हुआ था बहाल
चर्चित लेखपाल कुछ वर्ष पहले बर्खास्त हुआ था।  राजनीतिक पहुंच के चलते बहाल हो गया। सरकार बदली तो उसने भाजपा नेता का दामन साध लिया। इस समय वह भाजपा नेता के रहमोकरम पर नौकरी शहर में ही कर रहा है। वह जमीन की गलत रिपोर्ट लगाने में निलंबित हुआ था। नवंबर में ही वह बहाल हुआ है। जब उसको मुकदमा लिखे जाने की जानकारी हुई तो उसने साले व पत्नी को जान माल की धमकी के अलावा साले को झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed