{"_id":"5ff9d7db0acef47c1623803d","slug":"whose-murder-report-was-filed-she-came-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिसकी हत्या की रिपोर्ट दर्ज, वह जिंदा पहुंची, पिता ने ससुरालियों के खिलाफ लिखाई थी दहेज हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिसकी हत्या की रिपोर्ट दर्ज, वह जिंदा पहुंची, पिता ने ससुरालियों के खिलाफ लिखाई थी दहेज हत्या की रिपोर्ट
Sat, 09 Jan 2021 10:02 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद का मामला
उन्नाव जिले के गंजमुरादाबाद में रहस्यमय हालात में लापता हुई जिस महिला की हत्या की ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, वह दो माह बाद जीवित हालत में घर पहुंच गई। पिता की सूचना पर पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने पुरुष मित्र के साथ चले जाने की जानकारी दी।
थाना बेहटामुजावर के ग्राम जटपुर बेल्थरा निवासी गुरुदयाल ने शादीशुदा होने के बावजूद तीन वर्ष पहले गांव की पुष्पादेवी से शादी कर ली थी। वह दोनों पत्नियों के साथ घर में रहने लगा। नवंबर 2020 मेें पुष्पा देवी घर से लापता हो गई। पुष्पा के पिता महिपाल ने गुरुदयाल समेत ससुराल के अन्य लोगाें पर बेटी की हत्या कर शव गायब कर देने की तहरीर दी थी।
पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर 28 नवंबर को गुरुदयाल समेत ससुराल के अन्य लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद कोई साक्ष्य हाथ न लगने पर सभी को छोड़ दिया था। शनिवार को पुष्पा अचानक महिपाल के घर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुष्पा को देख पिता सन्न रह गया। उसने बेटी के घर पहुंचने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पिता-पुत्री को थाने बुलाकर पूछताछ की। एसओ अजय राज वर्मा ने बताया कि पुष्पा दो माह पूर्व एक युवक के साथ चली गई थी। उसके लौटने पर हत्या की रिपोर्ट खारिज की गई है।