Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wholesale Central Consumer Committee Tigain warns of uncertified weighing scales

Kanpur News: थोक केंद्रीय उपभोक्ता समिति तिगाईं में अप्रमाणित कांटा-बांट मिलने पर चेतावनी

Thu, 19 Nov 2026 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 19 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Wholesale Central Consumer Committee Tigain warns of uncertified weighing scales
कानपुर देहात। सीडीओ विधान जायसवाल ने बुधवार को थोक केंद्रीय उपभोक्ता समिति तिगाईं का निरीक्षण किया। यहां कांटा, बांट और अन्य माप उपकरण प्रमाणित नहीं पाए गए। लापरवाही पर उन्होंने चेतावनी दी। तत्काल बांट-माप विभाग से संपर्क कर सभी तौल उपकरणों का विधिवत सत्यापन व मुद्रांकन कराने के निर्देश दिए। उपलब्ध स्टॉक और वितरण पंजिका देखी। उर्वरक बिक्री रजिस्टर पर विक्रेताओं के मोबाइल नंबर दर्ज नहीं होने पर नाराजगी जताई और मोबाइल नंबर अंकित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके साथ ही टोल-फ्री शिकायत नंबर समिति के बाहर की तरफ चस्पा कराने को कहा। गोदाम और समिति परिसर में साफ-सफाई पर जोर दिया। वहीं तिगाई स्थित उर्वरक दुकान कृष्णा ट्रेडर्स बंद मिला। इसपर उन्होंने जिला कृषि अधिकारी प्राची पांडेय को निर्देश दिए कि चेतावनी देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी की जाए। कहा शिथिलता व अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने रुरवाहार स्थित साधन सहकारी समिति का निरीक्षण किया। जर्जर छत की मरम्मत, पुराने स्टॉक की नीलामी एवं खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कैशलेस और सुगम भुगतान की सुविधा के लिए समिति पर क्यूआर स्कैनर लगाना अनिवार्य है जो यहां नहीं मिला। इसपर उन्होंने नाराजगी व्यक्त कर तत्काल क्यूआर स्कैनर लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed