Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wherever Baba set his feet, a seat for worship was laid out...

Kanpur News: जहां बाबा पैर धरे, पूजा आसन थापन सोवा...

Thu, 19 Nov 2026 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Wherever Baba set his feet, a seat for worship was laid out...
कानपुर। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सिख वेलफेयर सोसाइटी की ओर से लाजपतनगर स्थित चार साहिबजादे पार्क में गुरबाणी कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। यहां अमृतसर और लॉस एंजिलिस से आए प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थों ने गुरबाणी, शबद कीर्तन और गुरु महाराज की महिमा का गुणगान कर संगत को निहाल किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गुरु चरणों में शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ शाम को गुरुद्वारा साहिब में रहिरास साहिब के पाठ से हुआ। कीर्तन समागम की शुरुआत लाजपतनगर के सज्जन सिंह ने जहां बाबा पैर धरे, पूजा आसन थापन सोवा... और मिटिआ अंधेरा चंद चड़िआ... जैसे शबद के गायन से की। इसके बाद अखंड कीर्तनी जत्थे ने गुरु नानक देव के आगमन से संसार में हुए आध्यात्मिक प्रकाश का संदेश दिया। अमृतसर के हजूरी रागी रंजीत सिंह ने गुरबाणी की प्रस्तुति दी। वहीं लॉस एंजिलिस से आए प्रसिद्ध कीर्तनी अनंतवीर सिंह ने हम बैठे तुम देवो असीसा... और माधो माधो हम ऐसे, तू ऐसा... जैसे शबद सुनाकर संगत को भावविभोर किया। समागम के अंत में सर्वत्र सुख-शांति एवं सभी की भलाई के लिए अरदास की गई। इसके बाद संगत ने गुरु का अटूट लंगर ग्रहण किया। कार्यक्रम में गुरचरण सिंह, गुरविंदर सिंह छाबड़ा, जसविंदर सिंह, गगनदीप सिंह, लवी गंभीर, डॉ. मनप्रीत सिंह, हरमिंदर सिंह पुनी, गगन सोनी, यश छाबड़ा, जसबीर जुनेजा, रविंदर छाबड़ा, रविंदर सिंह सोमी, रिम्पी बिंद्रा, संदीप छाबड़ा एवं सुप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed