{"_id":"68276c89dcfd80a96d053a24","slug":"when-wife-scolded-husband-for-drinking-alcohol-he-jumped-from-bridge-into-garra-river-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: शराब पीने पर पत्नी ने डांटा तो पति ने पुल से गर्रा नदी में लगा दी छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: शराब पीने पर पत्नी ने डांटा तो पति ने पुल से गर्रा नदी में लगा दी छलांग
Fri, 16 May 2025 10:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 16 May 2025 10:21 PM IST
सार
Hardoi News: शराब पीने पर पत्नी ने डांटा तो पति ने पुल से गर्रा नदी में छलांग जगाकर जान दे दी। तेज बहाव के कारण कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
गर्रा नदी के किनारे मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे टिकट के रुपयों से शराब पीकर घर पहुंचे पति को पत्नी ने डांट दिया। गुस्से में ससुराल से निकले पति ने गर्रा नदी में पुल से छलांग लगा दी। देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। हसनापुर गांव निवासी मनोज (32) लुधियाना में एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। उसकी ससुराल सांडी थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव में है। पत्नी रेनू पिछले कुछ समय से अपने मायके में थी।
विज्ञापन
बीते सोमवार को मनोज पत्नी रेनू को लुधियाना साथ ले जाने के लिए आया था। शुक्रवार को परिवार के साथ लुधियाना जाने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच रेलवे के टिकट खरीदने के लिए दिए गए रुपयों से उसने शराब पी ली। इस पर पत्नी रेनू ने नाराजगी जताई। गुस्से में ससुराल से निकले मनोज ने बरौलिया के पास स्थित पुल से गर्रा नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
इसकी जानकारी से आसपास अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। गोताखोर नदी में उतरे भी, लेकिन काफी तलाशने पर भी कोई सुराग नहीं लगा। गोताखोरों का कहना है कि पानी का बहाव तेज होने के कारण मनोज को खोजने में परेशानी आ रही है। उधर, घटना के बाद से मनोज की पत्नी रेनू और उसके दो बच्चे बदहवास हो गए।
विज्ञापन