Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Students were informed about the importance of the Constitution.

Hardoi News: विद्यार्थियों को बताया संविधान का महत्व

Thu, 26 Nov 2026 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Students were informed about the importance of the Constitution.
फोटो-16- आर्यकन्या महाविद्यालय में छात्राओं को शपथ दिलाती ​शि​क्षिकाएं। स्रोत विद्यालय  
हरदोई। संविधान दिवस पर विद्यालयों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें विद्यार्थियों को संविधान के महत्व के विषय में बताया गया और उनको संविधान की ओर से दिए गए अधिकार के साथ कर्तव्य भी याद दिलाए गए।
विज्ञापन


श्री बेणी माधव विद्या पीठ बालिका इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं को भारतीय संविधान के महत्व, सांविधानिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। अपर जिला जज प्रथम प्रेमेंद्र कुमार ने छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम मो. यूनुस, सिविल जज जूनियर डिवीजन एफटीसी लवलेश कुमार, विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव काव्या सिंह, विशाल दीक्षित, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम नारायण यादव, प्रधानाचार्या डॉ. हरजीत कौरव और उप प्रधानाचार्य गीता शुक्ला मौजूद रहीं।
विज्ञापन


आर्य कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को भारतीय संविधान के महत्व, सांविधानिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू, छात्रा अर्चना यादव व स्नेहा ने संविधान दिवस के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किए। प्राध्यापिका प्रोफेसर सरिता यादव, प्राचार्या डॉ. सुमन वर्मा वाचन व शपथ के माध्यम से छात्राओं को जागरूक किया। माधौगंज : विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय सदरियापुर, कंपोजिट विद्यालय माधौगंज, उच्च प्राथमिक विद्यालय शहब्दा, कंपोजिट शुक्लापुर भगत, उच्च प्राथमिक विद्यालय पिलखना आदि सहित विद्यालयों में छात्रों को शपथ ग्रहण कराई गई। वहीं इस दौरान बच्चों ने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए उसके मूल्यों एवं आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed