{"_id":"68b2147178005fecfe0a668c","slug":"when-the-wife-did-not-come-the-husband-called-and-committed-suicide-the-wife-said-tell-me-the-date-of-the-thirteenth-day-kanpur-news-c-362-1-ka11011-130104-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पत्नी नहीं आई तो पति ने फोनकर दी जान, पत्नी ने कहा- तेरहवीं की तारीख बता देना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पत्नी नहीं आई तो पति ने फोनकर दी जान, पत्नी ने कहा- तेरहवीं की तारीख बता देना
विज्ञापन
कानपुर। छावनी थानाक्षेत्र के संजयनगर में पत्नी के चौथी से न लौटने पर गुरुवार देर रात पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। इससे पहले पति ने पत्नी को फोन किया था। डेढ़ माह पहले ही दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। भाई ने फोनकर जानकारी दी तो उसने कहा तेरहवीं की तारीख बता देना।
खलवा निवासी विजय (28) मेस्टन रोड में एक कपड़े की दुकान में काम करते थे। दो भाई सूरज और ब्रजेश हैं। चचेरे भाई सत्यवीर ने बताया कि डेढ़ माह पहले विजय की शादी आजमगढ़ के मालिकपुर गांव निवासी शालू से हुई थी। 21 जुलाई को शालू के परिजन उसे चौथी में विदा कराकर ले गए थे जिसके बाद से वह मायके में ही थी। आरोप है कि कई बार शालू को फोन कर आने के लिए कहा लेकिन उसने मना कर दिया।
27 अगस्त की शाम सूरज की पत्नी कंचन बेटे को लेकर डॉक्टर के पास ग्वालटोली गई थी। विजय घर में अकेला था। तभी विजय ने पत्नी को फोन किया इसके बाद दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। कंचन घर लौटी तो दरवाजा नहीं खुला। इस पर उन्होंने पड़ोसियों को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची छावनी पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो विजय का शव फंदे पर लटका मिला। इसके बाद भाई ने विजय की पत्नी को फोन कर माैत की जानकारी दी तो उसने कहा कि तेरहवीं की तारीख बता देना आ जाऊंगी। छावनी इंस्पेक्टर अरविंद राय ने बताया कि पति-पत्नी में आपस में फोन पर कोई विवाद हुआ था जिसके बाद युवक ने जान दी। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।