फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   When the mother refused to get the mobile, son hanged himself

औरैया: मां ने मोबाइल दिलाने से मना किया तो बेटे ने लगा ली फांसी, पेड़ से लटका मिला शव

Mon, 10 Jan 2022 10:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Jan 2022 10:38 PM IST
सार

औरैया में युवक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
When the mother refused to get the mobile, son hanged himself
घटना के बाद बदहवास खड़ी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के शहदपुर गांव में मां ने मोबाइल खरीदने के लिए रुपये नहीं दिए तो बेटे ने रविवार रात बंबे के पास लगे आम के पेड़ से मफलर के सहारे फांसी लगा ली। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने पेड़ पर शव लटका देख सूचना परिजनों व पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहदपुर गांव निवासी पवन कुमार दिल्ली में पीएनजी गैस में काम करते है। उनका बेटा अभिषेक (21) जिले के एक कॉलेज से बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। परिजनों ने बताया कि अभिषेक मोबाइल खरीदना चाहता था।
विज्ञापन


इसलिए उसने मां पुष्पा से मोबाइल दिलाने की कई बार जिद की, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से वह बेटे को मोबाइल नहीं दिला सकी। रविवार देर शाम को अभिषेक ने फिर से मोबाइल खरीदने के लिए मां से रुपयों की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये न होने की बात कहते हुए मां ने उसे अभी मोबाइल दिलाने से मना कर दिया। इससे वह गुस्सा हो गया और बाइक लेकर घर से निकल गया। रात तक घर नहीं आने पर मां व उसकी तीन बहनें दिव्या, अनुष्का व परी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसकी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला।


सोमवार की सुबह घर से करीब 200 मीटर की दूर बंबा के किनारे लगे पेड़ से उसका शव मफलर से फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। परिजनों व आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। थानाप्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed