{"_id":"61dc67d613b077681b3bcd5c","slug":"when-the-mother-refused-to-get-the-mobile-son-hanged-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: मां ने मोबाइल दिलाने से मना किया तो बेटे ने लगा ली फांसी, पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: मां ने मोबाइल दिलाने से मना किया तो बेटे ने लगा ली फांसी, पेड़ से लटका मिला शव
Mon, 10 Jan 2022 10:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:38 PM IST
सार
औरैया में युवक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटना के बाद बदहवास खड़ी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के शहदपुर गांव में मां ने मोबाइल खरीदने के लिए रुपये नहीं दिए तो बेटे ने रविवार रात बंबे के पास लगे आम के पेड़ से मफलर के सहारे फांसी लगा ली। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने पेड़ पर शव लटका देख सूचना परिजनों व पुलिस को दी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहदपुर गांव निवासी पवन कुमार दिल्ली में पीएनजी गैस में काम करते है। उनका बेटा अभिषेक (21) जिले के एक कॉलेज से बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। परिजनों ने बताया कि अभिषेक मोबाइल खरीदना चाहता था।
इसलिए उसने मां पुष्पा से मोबाइल दिलाने की कई बार जिद की, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से वह बेटे को मोबाइल नहीं दिला सकी। रविवार देर शाम को अभिषेक ने फिर से मोबाइल खरीदने के लिए मां से रुपयों की मांग की।
विज्ञापन
रुपये न होने की बात कहते हुए मां ने उसे अभी मोबाइल दिलाने से मना कर दिया। इससे वह गुस्सा हो गया और बाइक लेकर घर से निकल गया। रात तक घर नहीं आने पर मां व उसकी तीन बहनें दिव्या, अनुष्का व परी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसकी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला।
सोमवार की सुबह घर से करीब 200 मीटर की दूर बंबा के किनारे लगे पेड़ से उसका शव मफलर से फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। परिजनों व आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। थानाप्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।