{"_id":"67e4572a5826c302960d5a40","slug":"when-the-hunter-saw-him-killing-a-peacock-and-taking-it-away-he-was-chased-the-hunter-escaped-leaving-his-bike-and-the-dead-peacock-behind-kanpur-news-c-220-1-akb1002-124438-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मोर मारकर ले जाते देख दौड़ाया, बाइक व मृत मोर छोड़ शिकारी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मोर मारकर ले जाते देख दौड़ाया, बाइक व मृत मोर छोड़ शिकारी फरार
Thu, 27 Mar 2025 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
झींझक। मंगलपुर थाना के ताली गांव के पास बुधवार दोपहर मोर को गुलेल से मार कर उठाते देख ग्रामीणों ने दौड़ाया तो शिकारी बाइक व मृत मोर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने बाइक थाने में खड़ी करा ली है।
ताली गांव के पास खेत में एक शिकारी ने गुलेल से मोर को मार दिया। इसके बाद वह मृत मोर को उठा झोले में रखने लगा तो ग्रामीणों की नजर पड़ गई। लोगों ने शिकारी को पकड़ना चाहा तो वह बाइक व मृत मोर छोड़ कर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने शिकारी की बाइक थाने भिजवाई। मृत मोर का पोस्टमार्टम करा कर जंगल में दफना दिया।
वन रक्षक हरिशंकर पाल ने बताया कि शिकारी फरार हो गया। बाइक के पंजीयन नंबर से उसे चिह्नित किया जाएगा। बाइक पर टंगे झोले में गुलेल व कंकड़ मिले हैं। रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम में मृत मोर के गर्दन में गहरी चोट मिली है। इसी से मौत होना बताया गया है।