{"_id":"68aa267925468f7ba406a21f","slug":"when-karnataka-police-came-to-pick-up-a-youth-for-cheating-him-of-rs-12-lakh-he-created-a-ruckus-kanpur-news-c-362-1-ka11008-129694-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 12 लाख की ठगी में कर्नाटक की पुलिस युवक को उठाने आई तो किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 12 लाख की ठगी में कर्नाटक की पुलिस युवक को उठाने आई तो किया हंगामा
विज्ञापन
कानपुर। 12 लाख रुपये की ठगी के मामले में कर्नाटक पुलिस शनिवार सुबह कल्याणपुर में एक युवक के घर पहुंची तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। इसी बीच युवक मौके से भाग गया।
कल्याणपुर बारासिरोही निवासी उमाकांत कटियार बालों का कारोबार करता है। वह कर्नाटक के अंजुमपा को छह हजार रुपये किलो बाल बेच रहा था। अंजुमपा ने जनवरी 2025 में उमाकांत के खिलाफ कर्नाटक में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप लगाया कि 2019 में 12 लाख रुपये एडवांस लेने के बाद माल नहीं भेज रहा। इसी मामले में शनिवार को कर्नाटक पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी लेकिन वह भाग गया। कल्याणपुर थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि कर्नाटक पुलिस ने थाने में बिना सूचना दिए आरोपी के घर दबिश दी थी। अब आरोपी पकड़ में आया कि नहीं यह जानकारी नहीं है।