फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   when groom want scorpio in his wedding but he got Dowry Harassment Sue

मांगी थी स्कार्पियो पर मिल गया दहेज का मुकदमा

Sun, 10 Dec 2017 05:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 10 Dec 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
when groom want scorpio in his wedding but he got Dowry Harassment Sue
डेमो पिक
बेटे की शादी में माता-प‌िता काे बहुत उम्मीदें हाेती हैं। सबसे ज्यादा च‌िंता हाेती है क‌ि शादी में क्या-क्या म‌िलेगा। क्या मांगना पड़ेगा। इसकी एक लंबी सूची तैयार की जाती है कुछ एेसा ही तैयारी कायमगंज में रहने वाले एक पर‌िवार ने की थी। उन्हाेंने मांगी थी कार पर म‌िल गया दहेज उत्पीड़ना का मुकदमा। 
विज्ञापन


मामला फर्रुखाबाद के कायमगंज का है। यहां दहेज में कार मांगने पर विवाहिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली क्षेत्र के हजरतपुर निवासी ललिता देवी पुत्री राजवीर ने ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी है। ललिता ने बताया ‌क‌ि शादी के कुछ द‌िन बाद से ही सास ससुर ने मायके से कार लाने के ‌ल‌िये दबाव बनाना शुरू कर द‌िया था। 

विज्ञापन


जिसमें कहा उसकी शादी 18 जुलाई 2016 को नीर सिंह पुत्र देव सिंह निवासी चुन्नीनगला जिला एटा के साथ हुई थी। शादी में उनके पिता ने काफी दान दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करने लगे। ल‌ल‌िता ने जब कार के ल‌िये इंकार क‌िया ताे ससुरालीजनाें ने उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशान होकर उसने अपने परिजनाें को बताया। इसके बाद भी ससुरालीजन उसका उत्पीड़न करते रहे। कार न मिलने पर ससुरालियों ने उसको पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed